1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. मस्से से पाना है छुटकारा, तो अपनाएं ये नेचुरल तरीके

मस्से से पाना है छुटकारा, तो अपनाएं ये नेचुरल तरीके

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 28, 2017 01:55 pm IST,  Updated : Apr 28, 2017 01:55 pm IST

मस्से शरीर के किसी भी अंग में हो सकते है। मुख्यत: ये हाथ, पैर, चेहरे, कलाई , घुटनों में हो सकते है। इसका मुख्य कारण ह्युमन पैपिल्लोमा वाइरस की वजह से होता है। यह कोई बडी समस्या नहीं होती है। इससे आप आयुर्वेद और नेचुरल उपायों से निजात पा सकते है

wart- India TV Hindi
wart

नई दिल्ली: हमारे चेहरे में मस्सा होना एक आम बात है। यह कोई बीमारी नही होती है, लेकिन कभी-कभी यह हमारे चेहरे में होने के कारण हम असहज महसूस करते है। हर कोई त्वचा संबंधी किसी न किसी समस्या से घिरा होता है। लेकिन इनमे से कुछ गंभीर होती है और कुछ नार्मल होती है।

मस्से शरीर के किसी भी अंग में हो सकते है। मुख्यत: ये हाथ, पैर, चेहरे, कलाई , घुटनों में हो सकते है। इसका मुख्य कारण ह्युमन पैपिल्लोमा वाइरस की वजह से होता है। यह कोई बडी समस्या नहीं होती है। इससे आप आयुर्वेद और नेचुरल उपायों से निजात पा सकते है। जानिए इन नेचुरल उपायों के बारें में।

प्याज

हम सभी ये बात अच्छी तरह से जानते है कि ये हमारी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है। इसका सेवन करने से आप कई बीमारियों से अपने शरीर को बचा लेते है। इसमें पाया जाने वाला एंटीवायरल और एंटीबैक्टेरियल तत्व मस्सों को काटकर उसे ठीक करने में मदद करता है।

केले का छिलका
केले का छिलका आपको मस्सा से निजात दिला सकता है। इससे केवल आपका दर्द ही कम नहीं होगा बल्कि मस्से को फैलने से भी रोकेगा। इसके लिए एक केले का छिलका लें और इसे बैंड-एड की तरह मस्से के ऊपर लगा लें। रात भर ऐसे ही लगा रहने दे। कुछ दिन इसका इस्तेमाल करने से आपको इस समस्या से निजात मिल जाएगा।

अम्लबेत की पत्तियां
आमतौर पर इसका इस्तेमाल अबेत की पत्तियों के रुप में किया जाता है। इसका इस्तेमाल कर आप इस समस्या से निजात पा सकते है। इसलिए लिए पत्तियों का पेस्ट बना लें। इसके लिए थोड़े से पानी में इस पत्तियों को पीस लें। दिन में 2 बार मस्सें में लगाएं। कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आने लगेगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और चीजों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल