1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. गले के कैंसर के लिए नई दवा की खोज

गले के कैंसर के लिए नई दवा की खोज

 Written By: IANS
 Published : Sep 12, 2015 09:54 am IST,  Updated : Sep 12, 2015 10:03 am IST

मेलबॉर्न: ऑस्ट्रेलिया के शोधकर्ताओं ने गले के कैंसर के इलाज के क्षेत्र में बड़ी कामयाबी हासिल की है और माना जा रहा है कि बीते 30 वर्षो के दौरान यह सबसे बड़ी खोज साबित हो

गले के कैंसर के लिए नई...- India TV Hindi
गले के कैंसर के लिए नई दवा की खोज

मेलबॉर्न: ऑस्ट्रेलिया के शोधकर्ताओं ने गले के कैंसर के इलाज के क्षेत्र में बड़ी कामयाबी हासिल की है और माना जा रहा है कि बीते 30 वर्षो के दौरान यह सबसे बड़ी खोज साबित हो सकती है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मेलबॉर्न के पीटर मैक्कुलम कैंसर सेंटर के शोधकर्ताओं ने अंडाशय के कैंसर के इलाज के लिए स्वीडन में विकसित एक दवा का परीक्षण गले के कैंसर के मरीज पर किया।


मुख्य शोधकर्ता प्रोफेसर वायने फिलिप्स ने कहा कि दवा से न सिर्फ गले के ट्यूमर की वृद्धि रुकी, बल्कि मरीज को दी जाने वाली कीमोथेरेपी पहले से अधिक प्रभावी हो गई। फिलिप्स का मानना है कि यह परिणाम बीते तीन दशक के दौरान कैंसर के इलाज में सबसे बड़ी सफलता है।

उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (एबीसी) से शुक्रवार को कहा, "गले के कैंसर के लिए हम जो मूलभूत इलाज करते हैं, उसमें 30 वर्षो में कोई बदलाव नहीं हुआ है।" फिलिप्स ने कहा, "यह पूरी तरह एक नया दृष्टिकोण है, जिससे हमें उम्मीद है कि वह प्रभावी होगा।"

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल