1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. सुबह का ब्रेकफास्ट इग्नोर करना हो सकता है जानलेवा, शोध में हुआ खुलासा

सुबह का ब्रेकफास्ट इग्नोर करना हो सकता है जानलेवा, शोध में हुआ खुलासा

 Reported By: IANS
 Published : Apr 19, 2019 10:22 am IST,  Updated : Apr 19, 2019 10:22 am IST

क्या आप सुबह का नाश्ता नहीं करते और रात का खाना भी देर से खाते हैं? अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे आपकी जान को खतरा हो सकता है और दिल की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। शोधकर्ताओं ने यह चेतावनी दी है।

Breakfast, heart attack- India TV Hindi
Breakfast

हेल्थ डेस्क: क्या आप सुबह का नाश्ता नहीं करते और रात का खाना भी देर से खाते हैं? अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे आपकी जान को खतरा हो सकता है और दिल की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। शोधकर्ताओं ने यह चेतावनी दी है।

प्रिवेन्टिव कार्डियोलॉजी के यूरोपीय जर्नल 'द फाइंडिग्स' में छपे शोध पत्र में बताया गया है कि इस प्रकार के अस्वास्थ्यकारी जीवनशैली वाले लोगों में समय से पहले मौत होने की संभावना चार से पांच गुणा बढ़ जाती है तथा दूसरा दिल का दौरा पड़ने की भी संभावना बढ़ जाती है।

शोध के सह-लेखक ब्राजील के साउ-पाउलो सरकारी विश्वविद्यालय के मार्कोस मिनीकुची का कहना है, "हमारे शोध के नतीजों से पता चलता है कि खाना खाने के गलत तरीके को जारी रखने का नतीजा बहुत खराब हो सकता है, खासतौर से दिल के दौरे के बाद।"

उन्होंने बताया कि यह शोध दिल के दौरे के शिकार 113 मरीजों पर किया गया, जिनकी औसत उम्र 60 साल थी। इनमें 73 फीसदी पुरुष थे। इसमें पाया गया कि सुबह का नाश्ता नहीं करनेवाले मरीज 58 फीसदी थे, जबकि रात का भोजन देर से करने वाले मरीज 51 फीसदी थे, और 48 फीसदी मरीजों में दोनों तरह की आदतें पाई गई।

उनकी टीम की सलाह है कि खाने की आदत को सुधारने के लिए रात के भोजन और सोने के समय में कम से कम 2 घंटे का अंतर होना चाहिेए।

टीम ने कहा, "एक अच्छे नाश्ते में ज्यादातर दुग्ध उत्पादों (फैट फ्री या लो फैट दूध, दही और पनीर), कार्बोहाइड्रेट (गेंहू की रोटी, सेंके हुए ब्रेड, अनाजों) और फलों को शामिल करना चाहिए।

रोजाना करें 'ड्रैगन फल' का सेवन और पाएं कैंसर, ब्लड शुगर सहित इन खतरनाक बीमारियों से दिलाएं निजात

गर्मियों के मौसम में बचना चाहते है बीमारियों से, तो आज से ही अपनाएं ये सिंपल टिप्स

ये है दुनिया का सबसे ताकतवर सब्जी, लगातार 7 दिन करें सेवन और पाएं इन बीमारियों से निजात

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल