1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. New Year 2020: फॉलो कीजिए 5 हैल्थ टिप्स, पूरे साल रहेंगे फिट और जवां

New Year 2020: फॉलो कीजिए 5 हैल्थ टिप्स, पूरे साल रहेंगे फिट और जवां

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 28, 2019 01:09 pm IST,  Updated : Dec 28, 2019 01:09 pm IST

नया साल यानी 2020 शुरू हो रहा है, ऐसे में पूरा साल फिट रहना चाहते हैं तो इन टिप्स को ध्यान में रखिए। 

new year 2020 health tips- India TV Hindi
नए साल 2020 में स्वस्थ रहने के टिप्स

नया साल यानी 2020 शुरू होने जा रहा है। आपने भी नए साल को लेकर कई सपने संजोए होंगे। कुछ नए वादे किए होंगे। एक वादा सेहत के साथ भी कीजिए क्योंकि स्वस्थ रहेंगे तभी कामयाब हो  पाएंगे। नए साल में पांच टिप्स अगर फॉलो करेंगे तो सेहतमंद बने  रहेंगे और डॉक्टर का खर्चा भी नहीं होगा। आइए समझते हैं इन पांच चीजों के बारे में जिन्हें नए साल पर फोकस करना है।

पानी से दोस्ती

drink more water
खूब पानी पिएं

नए साल में पानी से दोस्ती करना सीख लीजिए। नए साल में पानी से दोस्ती आपके बहुत काम आने वाली है। तय कर लीजिए कि नए साल से आप रोज सुबह उठकर दो से तीन गिलास गुनगुना पानी पिएंगे। दिन में आठ से दस गिलास पानी जरूर पिएंगे। जितना ज्यादा आप पानी पिएंगे उतने ही टॉक्सिक पदार्थ आपके शरीर से बाहर जाएंगे।  पानी त्वचा को जवां रखता  है और अगर नए साल में जवां दिखना है तो पानी से दोस्ती पूरी तरह निभाएंगे, ये प्रण कर लीजिए। आप यकीन नहीं करेंगे लेकिन पर्याप्त पानी का सेवन कई बीमारियों को दूर रखता है। 

रोज कसरत और योग

do exercise in new year 2020
 नए साल 2020 में एक्सरसाइज जरूर करें

ये ऐसा प्रण है जो हर इंसान नए साल पर लेता है लेकिन कुछ ही दिनों में भूल जाता है। इस  बार भूलना नहीं है। नए  साल से रोज कम से कम 20 मिनट आप कसरत या योग के नाम पर निकालिए और फिर देखिए कमाल। 24 घंटों में महज आधे घंटे की एक्सरसाइज से आप डॉक्टर की हजारों की फीस बचा लेंगे। योग भी एक बढ़िया तरीका है फिट रहने का। छोटी ही नहीं बड़ी बीमारियां भी एक्सरसाइज और योग की  बदौलत ठीक हो जाएंगी। बस प्रण कीजिए और जुट जाइए। 

सुबह का नाश्ता

healthy breakfast
भरपूर नाश्ता

दिन की भागदौड़ के बीच अधिकतर लोग सुबह का नाश्ता या तो छोड़ देते हैं या भूल जाते हैं। कुछ लोग सेहत के चक्कर में सुबह का नाश्ता नहीं करते। इन भ्रमों को दिमाग से निकाल फैंकिए और प्रण कीजिए कि रोज सुबह अच्छा, बेहतरीन और सेहतमंद नाश्ता  करेंगे। सुबह का नाश्ता आपको दिन भर की मेहनत के लिए तैयार कर देता है। इससे बचिए मत, पेट को अच्छी तरह भरकर ही घर से निकलें। सेहतमंद खाएं और पूरे साल सेहतमंद रहने की गारंटी भी मिल जाएगी।

स्मोकिंग छोड़ने की कोशिश

quit smoking in new year 2020
नए साल 2020 में स्मोकिंग छोड़ें

ये कोशिश भी आप कई बार कर चुके होंगे लेकिन नए साल का मौका आपको कुछ अलग उत्साह देगा। स्मोकिंग को छोड़ने से पहले एक लिस्ट बनाइए। एक दिन में कितनी सिगरेट पीते हैं, एक सिगरेट की कीमत, अब पूरे दिन पी गई सिगरेट का हिसाब औऱ रोज एक एक कम करके सिगरेट कम करके देखिए। सिगरेट के जो पैसे बच रहे हैं, उनका क्या उपयोग कर सकते हैं, आकलन कीजिए। इससे आपकी सेहत भी बचेगी औऱ जेब भी। इस एक्सपेरिमेंट को करके विदेशों में लोग सिगरेट छोड़ने में कामयाब हुए हैं।

चीनी से तौबा कीजिए

use less suger
चीनी का कम प्रयोग करें

नए साल में कोशिश कीजिए कि चीनी या तो बंद कर दी जाए कम से कम खाई जाए। चीनी शरीर को  बहुत नुकसान पहुंचाती है, डायबिटीज रोगियों और बीमार लोगों के लिए तो चीनी जहर समान है। अगर छोड़ी न जा सके तो सेवन कम कर दीजिए। चीनी की बजाय गुड़, शहद और मिश्री का सेवन कीजिए। शहद खाने से कब्ज दूर होगी, मिश्री खाने से चेहरे पर चमक आ जाएगी और गुड़ के इतने फायदे हैं कि गिनाए ही नहीं जा सकते। 

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल