1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. प्लास्टिक युक्त सैनिटरी पैड से हो रहा है गर्भाशय का कैंसर, कार्यकर्ता का दावा

प्लास्टिक युक्त सैनिटरी पैड से हो रहा है गर्भाशय का कैंसर, कार्यकर्ता का दावा

 Reported By: PTI
 Published : Mar 08, 2019 10:57 pm IST,  Updated : Mar 08, 2019 10:57 pm IST

उत्तराखंड के चंपावत जिले की एक सामाजिक कार्यकर्ता ने राज्य चालित किशोरी स्वच्छता कार्यक्रम के तहत दिए जाने वाले प्लास्टिक युक्त सैनिटरी पैड पर प्रतिबंध लगाने की शुक्रवार को मांग की।

Representational pic- India TV Hindi
Representational pic

पिथौरागढ़ (उत्तराखंड): उत्तराखंड के चंपावत जिले की एक सामाजिक कार्यकर्ता ने राज्य चालित किशोरी स्वच्छता कार्यक्रम के तहत दिए जाने वाले प्लास्टिक युक्त सैनिटरी पैड पर प्रतिबंध लगाने की शुक्रवार को मांग की। उनका दावा है कि ये पैड महिलाओं में त्वचा संबंधी रोग के अलावा गर्भाशय के कैंसर का भी कारण बन रहे हैं।

सामाजिक कार्य के लिए तिलु रौतेली पुरस्कार की विजेता रीता गहतोरी ने कहा कि ग्रामीण महिलाएं जो दूर-दराज के इलाकों से पानी या चारा लाने के लिए अक्सर बाहर ही रहती हैं उनमें यह जोखिम सबसे ज्यादा होता है।

उन्होंने कहा, “मुझे चिकित्सकों ने बताया है कि किशोरी स्वच्छता कार्यक्रम के तहत सरकार द्वारा गांवों में वितरित किए जा रहे ऐसे सैनिटरी पैड त्वचा रोग का कारण बन सकते हैं। लापरवाही की सूरत में उन्हें लगाए रखने से गर्भाश्य का कैंसर होने का भी खतरा हो सकता है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल