1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. पीएम मोदी ने कोरोना वायरस पर देशवासियों की दी सलाह, कहा- हाथ मिलाने की बजाए करें नमस्ते

पीएम मोदी ने कोरोना वायरस पर देशवासियों की दी सलाह, कहा- हाथ मिलाने की बजाए करें नमस्ते

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 07, 2020 11:50 am IST,  Updated : Mar 07, 2020 12:03 pm IST

दुनियाभर में इस समय कोरोना वायरस फैला हुआ है। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए लोगों से अफवाहों से बचने की सलाह दी।

PM Modi- India TV Hindi
पीएम मोदी

जन औषधि दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए देश के औषधि केंद्रो के संचालकों और लाभार्थियों से बात की। दुनियाभर में फैल रहे कोरोना वायरस पर पीएम मोदी ने लोगों को अफवाह से बचने की सलाह दी। हालांकि पहले भी वह कोरोना वायरस पर देशवासियों को सलाह दे चुके हैं।

पीएम मोदी ने  कहा- मैं सभी देशवासियों से प्रार्थना करता हूं कि किसी भी तरह की अफवाह से बचें। कोई भी परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। पूरी दुनिया आजकल नमस्ते की आदत डाल रही है। हमे भी आजकल हाथ मिलाने के बजाय नमस्ते कहना चाहिए।

आपको बता दें भारत में कोरोना के अब तक 31 केस दर्ज किए गए हैं। जिनमें से 3 लोग स्वस्थ भी हो गए हैं और 16 विदेशी टूरिस्ट हैं।

Latest Health News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल