1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. खुशखबरी! जीका से लड़ने को 6 नए एंटीबॉडी विकसित

खुशखबरी! जीका से लड़ने को 6 नए एंटीबॉडी विकसित

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 30, 2018 10:33 pm IST,  Updated : Nov 30, 2018 10:33 pm IST

एंटीबॉडी दो तरह से उपयोगी हो सकता है, पहला तो इसमें जीका वायरस संक्रमण को पहचानने की क्षमता है और दूसरा कि यह आगे चलकर संक्रमण के इलाज के लिए भी उपयोगी हो सकता है।"

Zika Virus- India TV Hindi
Zika Virus

हेल्थ डेस्क: भारतीय मूल के अमेरिकी चिकित्सक के नेतृत्व में शोधकर्ताओं की एक टीम ने छह जीका वायरस एंटीबॉडी विकसित किए हैं जो मच्छर से पैदा होने वाली बीमारी के इलाज में मददगार हो सकते हैं। जीका से पिछले कुछ वर्षों में दुनियाभर के 15 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं।

शिकागो की लोयोला यूनिवर्सिटी के प्राध्यापक रवि दुर्वासुला ने कहा, "एंटीबॉडी दो तरह से उपयोगी हो सकता है, पहला तो इसमें जीका वायरस संक्रमण को पहचानने की क्षमता है और दूसरा कि यह आगे चलकर संक्रमण के इलाज के लिए भी उपयोगी हो सकता है।"

उन्होंने कहा कि उत्पादन में किफायती इस एंटीबॉडी को जीका वायरस का पता लगाने के लिए एक साधारण फिल्टर पेपर टेस्ट में इस्तेमाल किया जा सकता है जो अभी भी मौजूद है। परीक्षण के दौरान अगर फिल्टर पेपर का रंग बदल जाता है तो इसका मतलब जीका का प्रभाव है।

एंटीबॉडी प्रतिरक्षा प्रणाली द्वारा बनाई गई वाई-आकार वाली प्रोटीन है।

इस शोध के लिए रीबोसम डिस्प्ले तकनीक का इस्तेमाल किया गया था। इस दौरान छह तरह के सिंथेटिक एंटीबॉडी को विकसित किया गया है जो जीका वायरस से जुड़े हैं। गर्भावस्था के दौरान जीका वायरस से संक्रमित महिला का गर्भपात होने, बच्चा मरा हुआ पैदा होने या फिर जन्मजात माइक्रोसेफली नामक रोग के साथ संतान पैदा होने का खतरा होता है।

यह शोध 'पीएलओएस वन' पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।

(इनपुट आईएएनएस)

World AIDS Day 2018: हर साल लाखों बच्चें और युवा हो रहे है एड्स का शिकार, वाकई आप है सतर्क!

HIV और AIDS दोनों बीमारी में हैं ये बड़े अंतर, जानिए इनसे जुड़ी दिलचस्प बाते

वर्ल्ड एड्स डे 2018: HIV- एड्स के इतिहास से जुड़े ऐसे फैक्ट्स जिनके बारे में शायद ही आप जानते होंगे

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल