1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. भूलकर की ज्यादा देर न करें ये काम, हो सकती है आपकी किडनी डैमेज

भूलकर की ज्यादा देर न करें ये काम, हो सकती है आपकी किडनी डैमेज

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 13, 2017 01:34 pm IST,  Updated : Oct 13, 2017 01:34 pm IST

हर महीने 10 से 12 महिलाएं इस बीमारी से संबंधित ही आती है। उनमें यूटीई इन्फेक्शन तेजी से फैलने की वजह हनीमून सिस्टाइटिस होता है। ऐसे दो से तीन पर्सेंट मरीजों में किडनी फेल होने तक मामला पुहंच जाता है।

kidney
kidney

ऐसे रखें अपनी किडनी को हेल्दी

  • ब्लड प्रेशर की निगरानी रखें। यह गुर्दो की क्षति का आम कारण होते हैं। सामान्य ब्लड प्रेशर 120/80 होता है। 128 से 89 को प्रि-हाईपरटेंशन माना जाता है और इसमें जीवनशैली और खानपान में बदलाव करना होता है। 140/90 से अधिक होने पर अपने डॉक्टर से खतरों के बारे में बात करें।
  • तंदुरुस्त और सक्रिय रहें। इससे आपका रक्तचाप कम रहता है, जो गुर्दो की सेहत बनाए रखता है।
  • ब्लड शुगर को नियमित रूप से नियंत्रित रखें, क्योंकि डायबिटीज वाले लोगों के गुर्दे क्षतिग्रस्त होने का खतरा रहता है।
  • सेहतमंद खाएं और वजन नियंत्रित रखें। नमक का सेवन घटाएं, प्रतिदिन केवल 5 से 6 ग्राम नमक ही लेना चाहिए। इसके लिए प्रोसेस्ड और रेस्तरां से खाना कम से कम खाएं और खाने में ऊपर से नमक न डालें। अगर आप ताजा चीजों के साथ खुद खाना बनाएं, तो इससे बचा जा सकता है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल