1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. सलमान खान ने फिटनेस प्रेमियों को स्टेरॉयड ना इस्तेमाल करने की अपील, साथ ही बताया इसके साइड इफेक्ट्स

सलमान खान ने फिटनेस प्रेमियों को स्टेरॉयड ना इस्तेमाल करने की अपील, साथ ही बताया इसके साइड इफेक्ट्स

 Reported By: IANS
 Published : Nov 18, 2019 04:31 pm IST,  Updated : Nov 19, 2019 08:55 pm IST

देशभर में लाखों फिटनेस प्रेमियों के प्रेरणास्रोत सुपरस्टार सलमान खान ने फिटनेस को लेकर सलाह दी।

Salman khan- India TV Hindi
Salman khan

बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान अपनी एक्टिंग के साथ-साथ फिटनेस के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। इतना ही नहीं फिटनेस प्रेमी उन्हें अपना प्रेरणा मानते है। हाल में ही बीइंग स्ट्रॉन्ग फिटनेस इक्वीपमेंट के प्रीव्यू के दौरान सलमान खान से फिटनेस प्रेमियों के लिए खास संदेश दिया।  

देशभर में लाखों फिटनेस प्रेमियों के प्रेरणास्रोत सुपरस्टार सलमान खान ने उनसे स्टेरोएड न लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि उसके इस्तेमाल से उनके लीवर और किडनी के साथ ही उनके शरीर पर काफी बुरा प्रभाव पड़ सकता है। 

मुंबई में रविवार को बीइंग स्ट्रॉन्ग फिटनेस इक्वीपमेंट के प्रीव्यू के दौरान मीडिया से मुखातिब सलमान ने कहा, "आज कल स्टेरॉएड लेने का एक नया ट्रेंड चल पड़ा है, जो कि काफी गलत है। 

B' Day Spl: डिलीवरी के बाद यूं स्लिम हुई सानिया मिर्जा, उनका वर्कआउट देखकर होंगे इंप्रेस

मेरा मानना है कि किसी को भी उसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। यहां तक कि कई लोग स्टेरॉएड का गलत इस्तेमाल करते हैं, जो कि उनके शरीर के लिए काफी हानिकारक होने के साथ ही उनके लीवर और किडनी को खराब कर सकता है। ऐसे कई लोग हैं, जिनकी मौत जिम में एक्सरसाईज करने के दौरान दिल का दौरा पड़ने से हो गई। ऐसे में ऐसी चीजें करना बिल्कुल सही नहीं है।"

वहीं सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों वह बिग बॉस सीजन 13 में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा उनकी फिल्म 'दबंग 3' 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 

Latest Health News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल