1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. B' Day Spl: डिलीवरी के बाद यूं स्लिम हुई सानिया मिर्जा, उनका वर्कआउट देखकर होंगे इंप्रेस

B' Day Spl: डिलीवरी के बाद यूं स्लिम हुई सानिया मिर्जा, उनका वर्कआउट देखकर होंगे इंप्रेस

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 15, 2019 01:24 pm IST,  Updated : Nov 15, 2019 04:52 pm IST

भारत की टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा आज अपना जन्मदिन मना रही है। सानिया ने हमेशा फिटनेस और वर्कआउट को खासी तवज्जो दी है।

Sania Mirza- India TV Hindi
Sania Mirza Image Source : INSTRAGRAM

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 15 नवंबर 1986 को हुआ था। सानिया एक खिलाड़ी के तौर में अपनी फिटनेस का पूरा ख्याल रखती हैं, वो वर्कआउट पर खास तवज्जो देती हैं क्योंकि उनकी नजर में यह फिट रहने का सबसे बढ़िया जरिया है। हालांकि साल 2018 में  बेटे को जन्म देने के बाद उनका वजन काफी बढ़ गया था। लेकिन ये कुछ समय की  बात रही, उन्होंने डिलीवरी के बाद जिम में कड़ी मेहनत की। सानिया के वर्क आउट के वीडियो वो खुद अपने इंस्टाग्राम पर समय-समय पर शेयर करती रहती हैं। जानें वह खुद को कैसे रखती हैं फिट। 

जन्मदिन पर सानिया मिर्जा को बधाई देने वालों का तांता लगा है। सानिया मिर्जा की खास दोस्त फरहा खान, आदिति रॉय हैदरी सहित कई बॉलीवुड स्टार्स ने उन्हें बर्थ डे की शुभकामनाएं दी हैं। 

फराह खान ने अपने साथ सानिया की एक तस्वीर शेयर की और उन्होंने लिखा, 'दोस्ती बहुत ही अलग होती है... आप बस एक इंसान से मिलें और उसे पसंद करने लगें। उनमें से एक यह है और मैं इसके साथ खुश हूं कि हमने एक-दूसरे को चुना। जन्मदिन मुबारक हो सानिया मिर्जा।

ऐसे रखती है सानिया खुद को फिट

इस बारे में सानिया ने एक इंटरव्यू में कहा था, ' बच्चे के जन्म के बाद वेट लॉस जर्नी काफी कठिन रही। सभी को भी यह समझ लेना होगा कि कोई भी सेलेब्रिटी चाकू के जरिये अपना वेट कम नहीं करता बल्कि इसके लिए वह बहुत कठिन परिश्रम करता है। वेट लॉस और फिटनेस के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है और तब जाकर उन्होंने पहले से भी परफेक्ट फिगर पाया है।'

सानिया मिर्जा घंटों जिम में पसीना बहाती है जिसके वीडियो वह सोशल मीडिया में शेयर करती रहती हैं। वह रोजाना कम से कम 4 घंटे वर्कआउट करती है। 

हाल में ही सानिया ने एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंंने बताया कि 10 दिन उनके लिए कितने टफ थे। खुद वर्कआउट करके उन्होंने खुद को काफी मजबूत बना लिया है। उन्होंने हर एक दिन का वर्कआउट वीडियो शेयर किया है।  

उन्होंने अपने पहले वीडियो में बताया कि ''मैं पोस्ट प्रेग्नेंसी के बाद कैसे फिट हुई। वेट लॉस पूरी जर्नी मैं एक डाक्यूमेंट्री के जरिए शेयर कर रही हूं। मैं अब खुद को हेल्दी और फिट समझ रही हूं। मैने अपनी वेटलॉस जर्नी के बारे में कई बार बताया है। मैने जब प्रेग्नेंट थी तब मैने 23 किलो वजन बढ़ा लिया था। अब मैंने 4 माह में 26 किलो वजन कम कर लिया है। इसीलिए हम मैं अपनी जर्नी शेयर कर रही हूं। रोजाना 1 से 2 घंटे वर्कआउट करके आप आसानी से अपना वजन कम कर सकती हैं।''

दूसरे वीडियो में उन्होंने बताया कि आज के सेशन में उन्होंने डेढ़ घंटे कड़ी मेहनत करती है।

वह इस वीडियो में खुद को फिट रखने के लिए कई तरह की एक्सरसाइज करती हुई नजर आ रही हैं।

खुद का स्टेमिना बढ़ाने के लिए सानिया ट्रेडमिल पर वर्कआउट करती हुई। 

सानिया मिर्जा ने छठे दिन पुश-अप्स के साथ कई अन्य एक्सरसाइज की।

पांचवे दिन खुद को फिट रखने के लिए इस तरह वर्कआउट किया।

सानिया चौथे दिन इतने भारी-भरकम वर्कआउट करते हुए नजर आईं। 

 

तीसरे दिन इस तरह किया एक्सरसाइज

दूसरे दिन सानिया ने इस तरह किया वर्कआउट

सानिया मिर्जा से खुद का वजन कम करने के लिए इस तरह वर्कआउट की शुरुआत किया।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल