1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. लगे रहो मुन्ना भाई के इस एक्टर की फेफड़ों के इंफेक्शन के कारण हुई मौत, भूलकर भी आप न करें इस संकेतों को इग्नोर

लगे रहो मुन्ना भाई के इस एक्टर की फेफड़ों के इंफेक्शन के कारण हुई मौत, भूलकर भी आप न करें इस संकेतों को इग्नोर

 Edited By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : May 23, 2018 07:09 am IST,  Updated : May 23, 2018 07:09 am IST

संजय दत्त की पॉपुलर फिल्म लगे रहो मुन्नाभाई के एक्टर डॉ. हेमू अधिकारी का 81 साल की उम्र में सोमवार को निधन हो गया। फेंफड़ों में इंफेक्शन के कारण हुई मौत।

Hemu Adhikari lage raho munna bhai- India TV Hindi
Hemu Adhikari

हेल्थ डेस्क: संजय दत्त की पॉपुलर फिल्म "लगे रहो मुन्नाभाई" तो आपको याद ही होगी। इस फिल्म में एक्टर डॉ. हेमू अधिकारी ने एक रिटायर्ड टीचर का किरदार निभाया था। 81 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। उन्होंने अपनी अंतिम सांस मुंबई स्थित दादर में बने अपने घर में लीं। दरअसल हेमू को डेढ़ साल से फेफड़ों का इंफेक्शन था। जो कि मौत का कारण बनी।

बता दें, डॉ अधिकारी मराठी थिअटर जगत के जाने-माने कलाकार रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कई नाटकों के अलावा हिंदी और मराठी की कई सफल फिल्मों में भी काम किया है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा 2 बेटियां और 1 बेटा है।

लंग्स इंफेक्शन को लेकर डॉक्टर्स का कहना है कि यह प्रॉब्लम लंबे समय तक बैक्टीरियल, फंगल या वायरल इन्फेक्शन रहने के कारण होती है। साथ ही दिनभर में ऐसी कई गलतियां हैं जो फेफड़ों के इंफेक्शन का कारण बनती हैं। इसलिए सहीं समय में इसकी पहचान कर इस बीमारी का ट्रिटमेंट करा कर इसे कंट्रोल किया जा सकता है। जानिए इसके संकेत और कैसे करें इससे बचाव।

क्या है फेफड़ों का इंफेक्शन

फेफड़े हमेशा इंफेक्शन का शिकार हो जाते है। जिसमें ब्रोंकाइटिस या निमोनिया जैसी बीमारियां शामिल है। जो कि हमेशा वायरस के कारण ही होती है।

लक्षण

  • लम्बे समय से सांस फूलने की दिक्कत
  • सीने में दर्द
  • अधिक मात्रा में खांसी आना
  • शाम के समय बुखार आ जाना
  • बलगम के साथ खून आना
  • सांस लेने में दिक्कत होना।

वीडियो में देखें कैसे करें इस बीमारी से बचाव

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल