1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. अगर आपको बेकार में आता है गुस्सा, चिड़चिड़ापन तो इसका है ये सबसे बड़ा कारण

अगर आपको बेकार में आता है गुस्सा, चिड़चिड़ापन तो इसका है ये सबसे बड़ा कारण

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 09, 2017 11:42 am IST,  Updated : Nov 09, 2017 11:42 am IST

हमारे साथ ऐसा कई बार होता है कि हमें बेकार में गुस्सा, चिड़चिड़ापन आता है। जिसका कारण हमें खुद समझ नहीं आता है कि आखिर क्या है। इस बारें में एक सर्वेक्षण हुआ जिसमें जो बात निकल कर आई। जानिए क्या...

angry- India TV Hindi
angry

हेल्थ डेस्क: हमारे साथ ऐसा कई बार होता है कि हमें बेकार में गुस्सा, चिड़चिड़ापन आता है। जिसका कारण हमें खुद समझ नहीं आता है कि आखिर क्या है।  इस बारें में एक सर्वेक्षण हुआ जिसमें जो बात निकल कर आई। उस बात पर आप भरोसा नहीं कर सकते है। जी हां यह समस्याएं आपको भूख लगने के कारण होता है।

भूख लगने पर क्या आपका मूड बदल जाता है और आपको चिड़चिड़ाहट या गुस्सा आने लगता है? अगर ऐसा है तो इसमें आपका कोई दोष नहीं है, क्योंकि गुस्सा, व्याकुलता और झुंझलाहट भूख के सबसे आम कारणों में शामिल हैं। चेन्नई, कोच्चि और नई दिल्ली में भूख के लक्षणों और उसके प्रति लोगों की धारणाओं का मूल्यांकन करने के लिए सप्ताह भर का सर्वेक्षण किया गया।

स्निकर्स मार्स रिंगली कन्फेक्शनरी द्वारा तीन-तीन लोगों के समूह में गहन साक्षात्कार और चर्चाओं के साथ यह सप्ताह भर तक का सर्वेक्षण किया गया।

सर्वेक्षण करने वाली कंपनी ने एक बयान में कहा कि सभी उत्तरदाताओं ने सहमति जताई कि भूख के दौरान उनके व्यवहार में परिवर्तन आता है और वे अजीब व अप्रत्याशित तरीके से व्यवहार करते हैं।

सर्वेक्षण में शामिल उत्तरदाताओं ने कहा कि जब उन्हें भूखी लगती है, तो मस्तिष्क उन्हें एक बार में कई चीजें करने के लिए निर्देशित करता है, जिससे आखिरकार वे भ्रमित और उदासीन हो जाते हैं।

अनुसंधान के निष्कर्षों के आधार पर ब्रांड ने कई हंटर हंगर बार्स (चॉकलेट) बनाए हैं, जिनमें से हर किसी के अलग-अलग भूख के दौरान महसूस होने वाले लक्षणों को भी बताया गया है।

ये भी पढ़ें:

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल