1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. गर्मियों में मौसम में ये उपाय अपना कर रखें दिल को फिट

गर्मियों में मौसम में ये उपाय अपना कर रखें दिल को फिट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 26, 2016 11:34 am IST,  Updated : Apr 26, 2016 11:35 am IST

गर्मियों में सबसे ज्यादा दिल से कमजोर लोगों के लिए समस्या होती है, क्योंकि उस मौसम में उन्हे स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और दिल का दौरा जैसी गंभीर समस्या हो सकती है।

drinking water
drinking water

फरीदाबाद स्थित फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. संजय कुमार ने बताया कि गर्मियों में होने वाली डिहाइड्रेशन दिल के रोगियों के लिए बेहद खतरनाक है। यह धमनियों में रिसाव और स्ट्रोक का कारण बनता है।

उन्होंने कहा कि 50 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोग अक्सर अपनी प्यास का अंदाजा नहीं लगा पाते और डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाते हैं। घर से बाहर जाने पर बार-बार पानी पीते रहने का ध्यान रखना चाहिए।

ऐसें करें बचाव-

  • सुबह सैर करना, दौड़ना और बागबानी ठंडे वक्त में करना चाहिए
  • हल्के वजन और रंगों वाले ऐसे कपड़े पहनें, जिनमें सांस लेना आसान हो
  • कैफीन और शराब से दूर रहें, क्योंकि यह डिहाइड्रेटिंग करते हैं
  • हल्का और सेहतमंद आहार लें
  • पूरे दिन में आठ से दस गिलास पानी पीना जरूरी है
  • गर्मियों में अच्छी नींद लेना दिल पर दबाव कम करने और शरीर को स्फूर्ति देने के लिए आवश्यक है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल