1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. कैसे रखें इन गर्मियों में नैनों का ख़्याल

कैसे रखें इन गर्मियों में नैनों का ख़्याल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 20, 2015 04:42 pm IST,  Updated : Apr 21, 2015 11:13 am IST

आंखें शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील हिस्सा है और बढ़ती गर्मी में इसका और ख़्याल रखना जरूरी हो जाता है क्योंकि इस मौसम में अल्ट्रावॉयलेट रेडिएशन से अक़्सर इन्हें नुकसान हो सकता है। यूं

कैसे रखें इन गर्मियों...- India TV Hindi
कैसे रखें इन गर्मियों में नैनों का ख़्याल

आंखें शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील हिस्सा है और बढ़ती गर्मी में इसका और ख़्याल रखना जरूरी हो जाता है क्योंकि इस मौसम में अल्ट्रावॉयलेट रेडिएशन से अक़्सर इन्हें नुकसान हो सकता है। यूं तो इसे नुकसान से बचाने के कई उपाय हैं लेकिन धूप का चश्मा इसे बहुत समस्याओं से बहुत आसानी से बचा सकता है। पर क्या सिर्फ धूप का चश्मा ही काफी है? आइए जानते है कुछ महत्वपूर्ण बातें

गर्मियों में धूप का चश्‍मा लगाना क्यों है जरूरी

तेज धूप में अल्ट्रावॉयलेट किरणें आंखों पर असर डालती हैं। गर्मियों में घर से बाहर निकते वक्त धूप के चश्मे की जरूरत महसूस होती है। यह आंखों को सूरज की तेज रोशनी और खतरनाक यूवी किरणों के कारण होने वाली परेशानी से बचाते है। चिलचिलाती धूप में आंखों पर बिना चश्मा चढ़ाये बाहर जाने पर आंखों में जलन, पानी गिरना, सिर चकराना, जी मिचलाना जैसी शिकायतें होने लगती हैं। धूप का चश्‍मा ना केवल फैशन के तौर पर ट्रेंडी होते हैं बल्‍कि इन्‍हें आंखों के स्‍वास्‍थ्‍य की दृष्‍टी से भी महत्‍वपूर्ण माना जाता है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।