रेटिना को बचाये

धूप का चश्मा आंखों की रेटीना का बचाव करता है। इसके इस्तेमाल से आंखों को सुरक्षित रखा जाता है। इसलिए जब भी घर से बाहर जाये तो अपनी आंखों की सुरक्षा के लिए इसे लगाना न भूलें।
कॉर्निया को सुरक्षित रखे

चिलचिलाती धूप में निकलने पर सूरज की यूवी किरणों से आंखों के ऊपर बनी टीयर सेल टूटने लगती है जो कि कॉर्निया को भी उतना ही नुकसान पहंचाती है। लेकिन धूप में जाते समय काला चश्मा पहनने से आप इस समस्या बच सकते हैं।
बेसल सेल कार्सिनोमा

धूप का चश्मा न लगाने से बेसल सेल कार्सिनोमा की समस्या भी हो सकती है। यह त्वचा कैंसर है जो आम है। यह आंखों के सूरज की रोशनी के संपर्क में आने के कारण होता है। बेसल सेल कार्सिनोमा पलक की त्वचा का कैंसर होता है।