1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. क्यों जानलेवा होता है Smog, क्या हैं इससे बचने के तरीके

क्यों जानलेवा होता है Smog, क्या हैं इससे बचने के तरीके

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 07, 2016 02:26 pm IST,  Updated : Nov 07, 2016 03:39 pm IST

दिल्ली और एनसीआर में छाई धुंध और वायु प्रदूषण ने सारे रेकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि स्मॉग की कंडिशन दिल्ली के इन्वाइरनमेंट में एक हफ्ते तक जारी रहने की संभावना है।

Smog in Delhi | Photo : AP
Smog in Delhi | Photo : AP

फोटो: AP

स्मॉग के असर से बचने के लिए आप ये तरीके अपना सकते हैं:

  • मास्क पहनें: स्मॉग से बचने के लिए डस्ट मास्क कारगर नहीं है। इसपर ज्यादा निर्भर न रहें। इससे बचने के लिए आपको एन95 या पी100 रेस्पीरेटर का उपयोग करना चाहिए।
  • वर्कआउट से बचें: स्मॉग की हालत में वर्कआउट नहीं करना चाहिए। साफ शब्दों में कहा जाए तो इस दौरान आपको कोई ऐसा काम नहीं करना चाहिए जिसमें आपको तेज सांस लेने की जरूरत पड़े।
  • गैस चूल्हे और मोमबत्ती के पास न बैठें: घर में आपको गैस चूल्हे, अगरबत्ती और मोमबत्ती के पास नहीं बैठना चाहिए। वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल भी तभी करना चाहिए जब उसमें हेपा फिल्टर लगा हो।
  • एसी भी यूं ही न चलाएं: आपको एसी भी तभी चलाना चाहिए जब इसमें फिल्टर लगे हों। या फिर आपका एसी ऐसा हो जो बाहर से हवा अंदर की तरफ न खींचे।
  • दरवाजे, खिड़कियां बंद करके सोएं: किसी ऐसे कमरे में सोएं जिसमें दरवाजों और खिड़कियों की संख्या कम हो। खिड़कियों को बंद ही रखें या खुला भी रखना चाहें तो इस बात का भी ध्यान रखें कि उसमें बाहर की हवा कम से कम आती हो।

आगे आपको बताते हैं कि आपको कैसा मास्क स्मॉग से बचाएगा...

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल