1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. तेज दिमाग वाला बच्चा चाहिए तो प्रेग्नेंसी के दौरान खाएं ये खास चीज

तेज दिमाग वाला बच्चा चाहिए तो प्रेग्नेंसी के दौरान खाएं ये खास चीज

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 11, 2018 03:13 pm IST,  Updated : Jan 11, 2018 03:13 pm IST

हर मां चाहती है कि उसका बच्चा पढ़ाई से लेकर हर चीज में सबसे तेज रहे। लेकिन हर वक्त यह संभव नहीं है। प्रेग्नेंसी के दौरान गर्भवती महिला के लिए पौष्टिक आहार लेना बहुत जरूरी होता है।

Pregnancy- India TV Hindi
Pregnancy

हेल्थ डेस्क: हर मां चाहती है कि उसका बच्चा पढ़ाई से लेकर हर चीज में सबसे तेज रहे। लेकिन हर वक्त यह संभव नहीं है। प्रेग्नेंसी के दौरान गर्भवती महिला के लिए पौष्टिक आहार लेना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि मां के खाने का सीधा असर गर्भ में पल रहे बच्चे पर पड़ता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को अंडा खाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीनम, सेलेनियम, जिंक, विटामिन A, D और कुछ मात्रा में B कॉम्प्लेक्स भी पाया जाता है।

जो शरीर की सभी जरूरतों को पूरा करने का सबसे बेहतर सूपर फूड है। ये बात कई स्टडी में भी सामने आ चुकी है कि गर्भावस्था के दौरान अंडा खाने से बच्चे का दिमाग तेज होता है साथ ही उसके सीखने की क्षमता भी बढ़ती है। अंडे में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो गर्भावस्था के दौरान लिया जाना बहुत आवश्यक है। गर्भ में पल रहे बच्चे की हर कोशिका प्रोटीन से बनती है। ऐसे में गर्भवती महिला अगर अंडे खाती है तो भ्रूण का विकास बेहतर तरीके से होता है।

2। अंडे में 12 विटामिनों का पैकेज होता है और साथ ही कई तरह के लवण भी होते हैं। इसमें मौजूद choline और ओमेगा-3 फैटी एसिड बच्चे के संपूर्ण विकास को बढ़ावा देते हैं। इसके सेवन से बच्चे को मानसिक बीमारियां होने का खतरा कम हो जाता है और उसका दिमागी विकास भी होता है।

3। अगर गर्भवती महिला का ब्लड कोलेस्ट्रॉल स्तर सामान्य है तो वह दिन में एक या दो अंडा खा सकती है। अंडे में कुछ मात्रा में सैचुरेटेड फैट भी होता है। अगर महिला का कोलेस्ट्रॉल लेवल अधिक है तो उसे जर्दी वाला (पीला हिस्सा) भाग नहीं खाना चाहिए। 4। गर्भवती महिला को एक दिन में दो सौ से 300 तक एडिशनल कैलोरी लेनी चाहिए। इससे उसे और बच्चे, दोनों को पोषण मिलता है। अंडे में करीब 70 कैलोरी होती है जो मां और बच्चे दोनों को एनर्जी देती है।

 

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल