1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. 21 साल की ये कश्मीरी लड़की कभी नहीं पहन सकती जूते, इस अजीब बीमारी के कारण हो गया है फुटबाल जैसा पैर

21 साल की ये कश्मीरी लड़की कभी नहीं पहन सकती जूते, इस अजीब बीमारी के कारण हो गया है फुटबाल जैसा पैर

 Edited By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : May 22, 2018 10:19 am IST,  Updated : May 22, 2018 10:19 am IST

भारत में एक ऐसी लड़की है। जो कि कभी भी अपने पैरों पर चप्पल या जूते नहीं पहन सकती है। जिसके कारण उसने स्कूल जाना भी बंद कर दिया। इसका कारण है उसका पैर जो कि फुटबाल के आकार है। जानिए इस बीमारी के बारें में...

Elephantiasis - India TV Hindi
Elephantiasis

हेल्थ डेस्क: भारत में एक ऐसी लड़की है। जो कि कभी भी अपने पैरों पर चप्पल या जूते नहीं पहन सकती है। जिसके कारण उसने स्कूल जाना भी बंद कर दिया। इसका कारण है उसका पैर जो कि फुटबाल के आकार है। जी हां जम्मू कश्मीर से रहने वाली 21 साल की तौहीदा जान एक अजीब बीमारी की शिकार है। डॉक्टर की मानें तो उव्हें एलिफेटियायिय नामक बीमारी है। जिसके इंफेक्शन से उनका पैर सूजकर फुटबॉल के आकार का हो गया है। इतना ही नहीं कुछ साल पहले इस इंफेक्शन के कारण उन्हें अपना अंगूठा भी कटवाना पड़ा।

'डेली मेल' के अनुसार, कई कोशिशों के बावजूद  तौहिदा की हालत जस की तस है। उनकी समस्या का कोई भी हल अभी तक नहीं निकलकर आया है। तौहिदा के दोनों पैर बुरी तरह से संक्रमित है। बस तौहिदा की एक ही तमन्ना है कि वह भी अपने दोस्त की तरह जूते पहने।

विश्व स्वास्थ्य संगंधन(WHO) के अनुमान है कि विश्वभर में इस बीमारी से करीब 12 करोड़ लोग शिकार है। जिसका हर किसी को इलाज नहीं मिल पाता है।  

हर मौसम में चलना पड़ता नंगे पांव

आपको बता दें कि तौहिदा जम्मू कश्वीर के सोई-पथरी गांव में रहने वाली है। उन्होंने बताया कि उनके पैरों का आकार बढ़ने के कारण उन्हें हर मौसम में नंगे पांव ही घूमना पड़ता है। फिर चाहें गांव या आसपास के इलाकों में 10 फुट तक बर्फ ही क्यों न जम जाएं। इसके अलावा वह नार्मल तरीके से चल भी नहीं सकती हैं।

अगली स्लाइड में जानिए कैसे फैलली है ये बीमारी

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल