हेल्थ डेस्क: केरल के कोझीकोड में एक रहस्यमयी बीमारी तेजी से फैल रही है। जिसकी वजह से अभी तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं अभी इस खतरनाक बीमारी से 6 की हालत नाजुक है। जानवरों से फैलने वाला यह वायरस चमगादड़ के कारण फैला है। जिसके बाद से सरकार से केरल में हाई एलर्ट कर दिया है। बताया जा रहा है कि ये मौतें निपाह वायरस के कारण हो रही है। पुणे विरोलॉजी ने 3 सैंपल इकट्ठे किए थे। जिसके बाद उन्होंने भी निपाह वायरस होने में मुहर भी लगा दी है।
Related Stories
इंडियन मेडिकल ओसोसिएशन ने इस संबंध में केमठी इकट्ठी कर दी है। जो कि इस बात पर ध्यान देगें कि यह वायरल और लोगों को न हो।
जानिए क्या है निपाह वायरस
यह वायरस इंसानों के साथ-साथ जानवरों को भी अपनी चपेट में ले लेता है। यह पहली बार 1998 में मलेशिया के कांपुंग सुंगई में फैला था। जिसका असर सबसे ज्यादा सुअर में देखा गया। इसके बाद साल 2014 में बांग्लादेश में इंसानों में यह फैला था। यह वायरस आसानी से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक पहुंच जाता है। इससे पीड़ित लोगों को सांस लेने में समस्या होती है। इसके बाद इंसेफ्लाइटिस के शिकार हो जाते है।