1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. World Health Day 2018: 7 अप्रैल सिर्फ विश्व स्वास्थ्य दिवस ही नहीं इन बड़ी घटनाओं की वजह से भी है बहुत खास

World Health Day 2018: 7 अप्रैल सिर्फ विश्व स्वास्थ्य दिवस ही नहीं इन बड़ी घटनाओं की वजह से भी है बहुत खास

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 07, 2018 11:16 am IST,  Updated : Apr 07, 2018 11:16 am IST

आज 7 अप्रैल को सिर्फ विश्व स्वास्थ्य दिवस बल्कि इतिहास के बहुत बड़ी घटनाएं भी हुई है। इतिहास की कई बड़ी घटनाएं सात अप्रैल की तारीख में दर्ज हैं। इनमें कुछ ऐसी घटनाएं भी हैं, जो दुनिया को आज की शक्ल तक पहुंचाने में मददगार हैं। सात अप्रैल साल का 97वां दिन है और अब साल खत्म होने में 268 दिन और बचे हैं।

7 April World Health Day- India TV Hindi
7 April World Health Day

नई दिल्ली: आज 7 अप्रैल को सिर्फ विश्व स्वास्थ्य दिवस बल्कि इतिहास के बहुत बड़ी घटनाएं भी हुई है। इतिहास की कई बड़ी घटनाएं सात अप्रैल की तारीख में दर्ज हैं। इनमें कुछ ऐसी घटनाएं भी हैं, जो दुनिया को आज की शक्ल तक पहुंचाने में मददगार हैं। सात अप्रैल साल का 97वां दिन है और अब साल खत्म होने में 268 दिन और बचे हैं।

इस दिन की चुनिंदा प्रमुख घटनाएं सिलसिलेवार इस प्रकार हैं।

1919 : बाबेरियन सोवियत गणराज्य की स्थापना।
1920 : भारत के प्रसिद्ध सितार वादक पं रवि शंकर का जन्म।
1946 : फ्रांस से सीरिया की आजादी का अनुमोदन।
1948 : संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्व स्वास्थ्य संगठन का गठन।
1955 : विंस्टन चर्चिल ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया।
1969 : इंटरनेट का सांकेतिक जन्मदिन।
1978 : अमेरिका के राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने न्यूट्रान बम के विकास पर रोक लगाई।
2010 : पटना की एक विशेष अदालत ने बिहार में एक दिसंबर 1997 को अरवल जिले के लक्ष्मणपुर और बाथे गांवों में 58 दलितों की हत्या के मामले में 16 दोषियों को फांसी और 10 को उम्र क़ैद की सज़ा सुनाई।
संयुक्त राष्ट्र ने सात अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना की थी इसलिए दिन को अन्तरराष्ट्रीय स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्लोवेनिया में इस दिन को फ्लैग डे के तौर पर मनाते हैं और अर्मेनिया में इसे मातृत्व और सौंदर्य दिवस :मदरहुड एंड ब्यूटी डे: के रूप में मनाते हैं। मोजांबिक में इस दिन महिला दिवस मनाया जाता है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल