1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. World Health Day 2018: आखिर क्यों 7 अप्रैल को मनाया जाता है विश्व स्वास्थ्य दिवस, जानें क्या है इस बार की थीम

World Health Day 2018: आखिर क्यों 7 अप्रैल को मनाया जाता है विश्व स्वास्थ्य दिवस, जानें क्या है इस बार की थीम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 07, 2018 08:15 am IST,  Updated : Apr 07, 2018 08:15 am IST

री दुनिया में 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। जिससे हर कोई स्वास्थ्य को लेकर एक-दूसरे को जागरुक होने का संदेश देता है। हर साल WHO एक थीम रखता है। इस साल की थीम का मुख्य उद्देश्य है  बिना किसी आर्थिक समस्या का सामने किए स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करना। जानिए कब से हुई इसकी शुरुआत....

World Health Day 2018- India TV Hindi
World Health Day 2018

हेल्थ डेस्क: पूरी दुनिया में 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। जिससे हर कोई स्वास्थ्य को लेकर एक-दूसरे को जागरुक होने का संदेश देता है। हर साल WHO एक थीम रखता है। इस साल की थीम का मुख्य उद्देश्य है  बिना किसी आर्थिक समस्या का सामने किए स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करना। वहीं पिछले साल की बात कें तो इन्होंने अवसाद की थीम रखी थी। जिसको लेकर पूरी दुनिया की कवरेज की थी। जानिए आखिर क्यों मनाया जाता है 7 अप्रैल को। इसके साथ ही जानें क्या है इसका मुख्य उद्देश्य।

पहली बार कब मनाया गया वर्ल्ड हेल्थ डे

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसकी शुरुआत 7 अप्रैल 1948 को की थी। इतना ही नहीं इस दिन WHO की पहली सभी भी हुई थी। वहीं 1950 से हर साल विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाने लगा। इस साल जो स्वास्थ्य दिवस पड़ रहा है वो 70वां हेल्थ डे है। इसमें दुनियाभर के 195 देश शामिल है।

7 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे मनाने का कारण
दुनिया भर में लाखों-करोड़ों लोग दिल की बीमारी, कुष्ठ, टीबी, पोलियो, नेत्रहीनता, मलेरिया, एड्स जैसे भयानक रोगों के शिकार हैं।  विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से पूर्ण स्वस्थ होना ही मानव स्वास्थ्य की परिभाषा है। जिसके कारण हर किसी को इसके तहत जागरुक करना है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल