1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 1 अप्रैल राशिफल: आज का दिन इन राशियों के लिए है खास वहीं धनु और कर्क राशि वाले रहें संभलकर

1 अप्रैल राशिफल: आज का दिन इन राशियों के लिए है खास वहीं धनु और कर्क राशि वाले रहें संभलकर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 01, 2019 06:51 am IST,  Updated : Apr 01, 2019 09:17 am IST

आज पापमोचिनी एकादशी है। कहते हैं आज के दिन एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति को हर प्रकार की परेशानी से छुटकारा मिलता है और जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता मिलता है।

धनु राशि
धनु राशि

धनु राशि- आज लोग आपकी बातों पर पूरा ध्यान देंगे। यात्रा की योजना बन सकती है। पैसों की कुछ उलझी हुई स्थितियों का समाधान आज निकल जायेगा। रोजमर्रा के काम पूरे हो सकते हैं। दिनभर मस्ती रहेगी। आपको किस्मत का साथ मिलेगा। आपके व्यवहार की तारीफ होगी। आप महत्वपूर्ण काम समय से निपटा लेंगे। अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। आप अपने बात कहने में बहुत हद तक सफल होंगे। शाम को जीवनसाथी के साथ आनंददायक
समय बीतेगा। ॐ नम: शिवाय मंत्र का 11 बार जप करें, रिश्ते मजबूत होंगे। 

मकर राशि- आज का दिन जीवन में अहम मोड़ ला सकता है। आपको अपने करियर का कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। ध्यान रहे जो भी करें, सोच-समझ कर करें। अगर आप नौकरी कर रहे हैं, तो अचानक से आपको किसी काम के लिये बाहर भेजा जा सकता है। काम की वजह से आप परिवार को पूरा समय नहीं दे पायेंगे, लेकिन परिवार का साथ बना रहेगा। आपको अपना काम समय पर पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए। किसी नये बिजनेस की शुरुआत के लिये पैसा उधार लेना पड़ सकता है। गाय को रोटी खिलाएं, काम बेहतर ढंग से पूरे होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल