1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 1 अप्रैल राशिफल: आज का दिन इन राशियों के लिए है खास वहीं धनु और कर्क राशि वाले रहें संभलकर

1 अप्रैल राशिफल: आज का दिन इन राशियों के लिए है खास वहीं धनु और कर्क राशि वाले रहें संभलकर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 01, 2019 06:51 am IST,  Updated : Apr 01, 2019 09:17 am IST

आज पापमोचिनी एकादशी है। कहते हैं आज के दिन एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति को हर प्रकार की परेशानी से छुटकारा मिलता है और जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता मिलता है।

मिथुन राशि
मिथुन राशि

मिथुन राशि - आज का दिन यात्रा में बीत सकता है। ये यात्रा ऑफिस के किसी काम से रिलेटिड हो सकती है। आज आप कुछ मस्ती के मूड में रहेंगे। इससे आपका मन खुश रहेगा। इस राशि के बच्चे किसी ड्राइंग कॉम्पिटिशन में भाग ले सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने की संभावना है। रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ नयापन आ सकता है। परिवार के ज्यादातर काम निपटाने पड़ सकते हैं। विष्णु जी के आगे घी का दीपक जलाएं, आपकी यात्रा सुखद रहेगी।

कर्क राशि - आज आपको अपने खर्चे पर नियंत्रण रखना चाहिए। किसी भी फैसले में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। इस राशि के जो लेखक हैं, उनकी किसी कविता की प्रशंसा हो सकती है। आपको किसी संस्था के द्वारा सम्मानित भी किया जा सकता है। आज माता-पिता का आशीर्वाद आपको मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेगा। आपको किसी काम में दोस्तों से सहयोग प्राप्त होगा। बच्चे आपसे अपनी कोई बात शेयर कर सकते हैं। आपको उनकी बात ध्यान से सुननी चाहिए। आज स्वास्थ्य में उतार-चढाव जैसी स्थिति बनी रहेगी। जरूरतमंद को भोजन कराएं, आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल