1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 1 अप्रैल राशिफल: आज का दिन इन राशियों के लिए है खास वहीं धनु और कर्क राशि वाले रहें संभलकर

1 अप्रैल राशिफल: आज का दिन इन राशियों के लिए है खास वहीं धनु और कर्क राशि वाले रहें संभलकर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 01, 2019 06:51 am IST,  Updated : Apr 01, 2019 09:17 am IST

आज पापमोचिनी एकादशी है। कहते हैं आज के दिन एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति को हर प्रकार की परेशानी से छुटकारा मिलता है और जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता मिलता है।

horoscope- India TV Hindi
horoscope Image Source : PIXABY

नई दिल्ली: आज पापमोचिनी एकादशी है। कहते हैं आज के दिन एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति को हर प्रकार की परेशानी से छुटकारा मिलता है और जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता मिलता है। अतः इस खास मौके पर आज हम चर्चा करेंगे 2 मुखी रुद्राक्ष के बारे में। दरअसल आपको बता दूं कि आज सोमवार का दिन है और सोमवार का संबंध चंद्रमा से है और 2 मुखी रुद्राक्ष का संबंध भी चंद्रमा से है। अतः आज के दिन चंद्रमा से संबंधित 2 मुखी रुद्राक्ष से आप कैसे लाभ उठा सकते हैं और अपने जीवन से जुड़ी छोटी से बड़ी, हर परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं।

मेष राशि- आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। ऑफिस में किसी सहकर्मी से आपको मदद मिल सकती है। सेहत के मामले में आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी रेस्टुरेंट में डीनर करने का प्लान बनायेंगे। इससे आपका रिश्ता मजबूत बनेगा। इस राशि के स्पोर्ट्स से जुड़े लोग किसी नई एक्टिविटी में भाग ले सकते हैं। किसी काम में माता-पिता की सलाह फायदेमंद रहेगी। आज आप अपने करियर के बारे में सोच-विचार करेंगे। आपके धन संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना है। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं, रिश्ते बेहतर होंगे

वृष राशि- आज ऑफिस में आपको कोई ऐसा काम दिया जायेगा, जिसे आप आसानी से पूरा कर लेंगे। आज आपसे किसी मामले में एक्सपर्ट के तौर पर सलाह ली जा सकती है। आपका वैवाहिक जीवन बेहतर बना रहेगा। आप अपनों की मदद के लिये तैयार रहेंगे। इस राशि के बिजनेसमैन को काम में कुछ नए अनुभव मिलेंगे। बच्चे पार्क में अपने दोस्तों के साथ खेलने जा सकते हैं। इनकम के नए स्रोत आपको प्राप्त होंगे। अचानक घर पर कोई मेहमान आ सकते हैं, जिससे घर के वातावरण में कुछ बदलाव आयेगा। मंदिर में फल दान करें, धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल