1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 1 अप्रैल राशिफल: आज का दिन इन राशियों के लिए है खास वहीं धनु और कर्क राशि वाले रहें संभलकर

1 अप्रैल राशिफल: आज का दिन इन राशियों के लिए है खास वहीं धनु और कर्क राशि वाले रहें संभलकर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 01, 2019 06:51 am IST,  Updated : Apr 01, 2019 09:17 am IST

आज पापमोचिनी एकादशी है। कहते हैं आज के दिन एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति को हर प्रकार की परेशानी से छुटकारा मिलता है और जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता मिलता है।

तुला राशि
तुला राशि

तुला राशि- आज आपका कोई नजदीकी मित्र आपसे मिलने आ सकता है। आप उनसे अपनी कोई निजी बातें शेयर कर सकते हैं। इससे आपके मन का बोझ थोड़ा हल्का होगा। परिवार की उलझनों को सुलझाने में मदद मिल सकती है। छात्रों के लिए दिन ठीक है। पढ़ाई में आ रही बाधाएं किसी की मदद से दूर हो सकती है। आपको नतीजों की ज्यादा फिक्र ना करके अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है। बड़े-बुजुर्ग आपको कोई खास सलाह भी दे सकते हैं। आपको उनकी बातों पर गौर करना चाहिए। शिव मन्दिर में नारियल अर्पित करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

वृश्चिक राशि- आज आप जो भी काम हाथ में लेंगे, वो पूरा हो सकता है। काम की गति बनी रहेगी। आप खुद को रिलेक्स फील करेंगे। मन ही मन किसी बात को लेकर खुश हो सकते हैं। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, उन्हें किसी शादी समारोह में अपना लाइफ पार्टनर मिल सकता है। घर का माहौल बेहतर बना रहेगा। काम के मामले में कुछ लोग आपसे सलाह मांग सकते हैं। अगर आप स्टूडेंट हैं और किसी विषय के लिये ट्यूशन क्लासेज लेना चाहते हैं, तो
आज से शुरू कर सकते हैं। मंदिर में इलायची दान करें, आपके सभी काम बनेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल