1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 10 जून राशिफल: सोमवार का दिन इन राशियों के लिए होगा अच्छा, वहीं इन 5 राशियों के जातक रहें सतर्क

10 जून राशिफल: सोमवार का दिन इन राशियों के लिए होगा अच्छा, वहीं इन 5 राशियों के जातक रहें सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 09, 2019 02:32 pm IST,  Updated : Jun 09, 2019 02:32 pm IST

आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि, सोमवार का दिन और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र है। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र आज दोपहर 02 बजकर 21 मिनट तक रहेगा।

Horoscope 10 june2019
Horoscope 10 june2019

मिथुन राशि
आज आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। थोड़ी-सी मेहनत करके आप अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। नए दम्पत्तियों के जीवन में खुशियाँ बढ़ेगी। व्यावसायिक कार्यों के लिहाज़ से आज का दिन बेहतर है। आप हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपकी कोशिशें सफल होंगी। ऑफिस का बढ़िया माहौल आपको खुश कर देगा। जीवन में आगे बढ़ने के लिये नए रास्ते खुल सकते हैं। सुबह उठकर धरती माँ को छूकर प्रणाम करें, आपकी मेहनत रंग लायेगी।

कर्क राशि
आज ऑफिस के काम में आप थोड़े बिजी हो सकते हैं। आपको थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। आज आपका आर्थिक पक्ष भी थोड़ा कमजोर रहेगा। मित्रों के साथ घूमने का प्लान टालना पड़ सकता है। लेकिन आपकी दोस्ती मजबूत बनी रहेगी। परिवार के खास मामलों में आज आपको अनदेखी से बचना चाहिए। घर में भाई-बहन की मदद करने से आपको अच्छा महसूस होगा। आप करियर में नए आयाम स्थापित करने पर विचार करेंगे। शिव मन्दिर में तिल चढ़ाएं, परिस्थितियां आपके अनुकूल बनेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल