1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 10 जून राशिफल: सोमवार का दिन इन राशियों के लिए होगा अच्छा, वहीं इन 5 राशियों के जातक रहें सतर्क

10 जून राशिफल: सोमवार का दिन इन राशियों के लिए होगा अच्छा, वहीं इन 5 राशियों के जातक रहें सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 09, 2019 02:32 pm IST,  Updated : Jun 09, 2019 02:32 pm IST

आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि, सोमवार का दिन और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र है। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र आज दोपहर 02 बजकर 21 मिनट तक रहेगा।

Horoscope 10 june2019
Horoscope 10 june2019

सिंह राशि
पारिवारिक मामलों के निपटारे में आपको भागदौड़ हो सकती है। ऑफिस में काम धीमी गति से पूरे होंगे। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। किसी बात को लेकर भाई-बहन से अनबन की स्थिति बन सकती है। आज किसी से भी बेवजह मजाक करने से आपको बचना चाहिए। आपको अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। आप अपना काम पूरा करने के लिये किसी दोस्त से मदद भी मांग सकते हैं। आपकी सेहत ठीक बनी रहेगी। मंदिर में सुबह-शाम घी का दीपक जलाएं, आपके काम में स्थिरता बनी रहेगी।

कन्या राशि
आज आप हर असंभव को संभव बनाने की ताकत रखेंगे। आप अपने हर काम में सफल होंगे। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आपको अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। घर के बड़े आपके काम से प्रभावित होंगे। आपकी तरक्की बनी रहेगी। परिवार में मधुरता के साथ विश्वास भी बढ़ेगा। किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। धर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, सफलता आपके कदम चूमेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल