1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 11 अप्रैल राशिफल: नवरात्र के छठे दिन इन राशियों के जातक रहें संभलकर, होगी हानि

11 अप्रैल राशिफल: नवरात्र के छठे दिन इन राशियों के जातक रहें संभलकर, होगी हानि

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 10, 2019 01:34 pm IST,  Updated : Apr 11, 2019 08:28 am IST

आज चैत्र शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और गुरुवार का दिन है। आज चैत्र नवरात्र का छठा दिन है। आज के दिन मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा की जायेगी। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope  11 april 2019
Horoscope  11 april 2019

सिंह राशि
आज खुद को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की योजनाओं में सफल रहेंगे। कोर्ट-कचहरी के अंदर लंबे समय से चल रहे मामलों में आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। किसी बड़े कानूनी सलाहकार की मदद आपको मिल सकती है। घर के सदस्यों की सेहत के प्रति आपको थोड़ा ख्याल रखना चाहिए। खासकर कि आपको अपने पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। आज नवरात्र के शुभ अवसर पर मां कात्यायनी समाज में आपकी एक अलग पहचान बनाने में मदद करेगी। आपका कोई रुका हुआ काम आज पूरा होगा। बच्चों के साथ कुछ ख़ुशी के पल बितायेंगे। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें, आपकी योजनाएं सफल होगी।

कन्या राशि
आज समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पुराने रोगों से आपको छुटकारा मिलेगा। आप किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा बनेंगे। हर कोई आपके कामों से प्रभावित दिखायी देगा। ऑफिस में आपके जूनियर आपसे कोई काम सीखना चाहेंगे। जो लोग मार्केटिंग और सेल्स की फील्ड से जुड़े हैं, उनको आज अच्छे क्लांइट मिलेंगे। आज किसी पुराने रिश्ते से जुड़ाव महसूस होगा। आपकी धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। इस राशि के बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।  देवी माँ को इत्र चढ़ाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल