1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 11 जुलाई 2018: बुधवार का दिन इन राशियों के लिए बेस्ट, मिलेगा बिजनेस-नौकरी में लाभ

11 जुलाई 2018: बुधवार का दिन इन राशियों के लिए बेस्ट, मिलेगा बिजनेस-नौकरी में लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 09, 2018 06:42 pm IST,  Updated : Jul 11, 2018 10:04 am IST

बुधवार होने के साथ-साथ आज सर्वार्थसिद्ध योग लग रहा है। जो कि सुबह 05:19 से रात 12:43 तक रहेगा। इस शुभ योग में कोई भी काम करने से सफलता प्राप्त होगी। कानूनी काम, प्रापर्टी सहित कई अन्य काम आज जरुर करें। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

1 july 2018 rashifal daily
1 july 2018 rashifal daily

तुला राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज खुद को टेंशन फ्री रखने की कोशिश करें, तनाव बढ़ने से बनता हुआ काम रूक सकता है । आज किसी के विवादों में पड़ना एवॉएड करें। आज पैसों के लेन-देन के लिए समय अच्छा है, रूका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। आज शत्रु आपके सामने नतमस्तक होंगे। बहते जल में मसूर की दाल प्रवाहित करें, आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा।

वृश्चिक राशि
आज किस्मत आपके साथ रहने वाली है। कार्यक्षेत्र में आज कुछ नया करने की कोशिश करेंगे, काम धीरे-धीरे ही सही लेकिन पूरा जरुर हो जायेगा। ऑफिस में आपका दिन काफी प्रभावशाली रहेगा, मीटिंग में लोग आपकी बातों को ध्यानपूर्वक सुनेंगें। आज परिवार के लोग आपसे काफी खुश रहेंगे, आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। लवमेट किसी जरुरतमंद को कपड़े दान करें, जीवन में उत्साह बना रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल