1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 11 जुलाई 2018: बुधवार का दिन इन राशियों के लिए बेस्ट, मिलेगा बिजनेस-नौकरी में लाभ

11 जुलाई 2018: बुधवार का दिन इन राशियों के लिए बेस्ट, मिलेगा बिजनेस-नौकरी में लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 09, 2018 06:42 pm IST,  Updated : Jul 11, 2018 10:04 am IST

बुधवार होने के साथ-साथ आज सर्वार्थसिद्ध योग लग रहा है। जो कि सुबह 05:19 से रात 12:43 तक रहेगा। इस शुभ योग में कोई भी काम करने से सफलता प्राप्त होगी। कानूनी काम, प्रापर्टी सहित कई अन्य काम आज जरुर करें। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

1 july 2018 rashifal daily
1 july 2018 rashifal daily

धनु राशि
आज का दिन खुशियां लेकर आया है। जीवनसाथी के साथ कई दिनों से चल रहा मन-मुटाव आज खत्म होगा। अपना समय सकारात्मक कामों को करने में लगायें। सफलता जरुर मिलेगी। आज व्यर्थ की भाग-दौड़ से बचें, आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। आज आपके सरकारी काम बिना किसी रूकावट के पूरे हो जाएंगे। आप काफी अच्छा फील करेंगे। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं, अधूरे काम पूरे होंगे।

मकर राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा। कामकाज में कई दिनों से चल रहा तनाव खत्म हो जायेगा। आज आप व्यवस्थित अंदाज और एकाग्रता से काम लें, आपकी समस्याएं समाप्त हो जायेंगी। इस राशि के खिलाड़ियों के लिए दिन अच्छा है, किसी प्रतिस्पर्धा में जीत हासिल होगी। कोर्ट-कचहरी में चल रहे मामलों में किसी अच्छे वकील की सलाह लें, आपके लिए फायदेमंद रहेगा। दुर्गा चालीसा का पाठ करें, स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल