1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 11 जुलाई 2018: बुधवार का दिन इन राशियों के लिए बेस्ट, मिलेगा बिजनेस-नौकरी में लाभ

11 जुलाई 2018: बुधवार का दिन इन राशियों के लिए बेस्ट, मिलेगा बिजनेस-नौकरी में लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 09, 2018 06:42 pm IST,  Updated : Jul 11, 2018 10:04 am IST

बुधवार होने के साथ-साथ आज सर्वार्थसिद्ध योग लग रहा है। जो कि सुबह 05:19 से रात 12:43 तक रहेगा। इस शुभ योग में कोई भी काम करने से सफलता प्राप्त होगी। कानूनी काम, प्रापर्टी सहित कई अन्य काम आज जरुर करें। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

1 july 2018 rashifal daily
1 july 2018 rashifal daily

कुंभ राशि
आज का दिन शानदार रहेगा। घर के किसी जरूरी काम से आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात भी हो सकती है। आज किसी दोस्त से आपको खुशखबरी मिल सकती है। आपके चेहरे पर स्माइल बनी रहेगी। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं आज उन्हें विवाह का प्रस्ताव मिलेगा। छात्रों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। काली गाय की सेवा करें, जीवन में खुशहाली आएगी।

मीन राशि
आज बिजनेसमैन के लिए दिन अच्छा है, सफलता के नए मार्ग खुलेंगे। अपनी सूझ-बूझ से आप सभी व्यावसायिक समस्याओं को आसानी से सॉल्व कर सकेंगे। आज ऑफिस में काम के प्रति अपनी एकाग्रता बनाए रखें। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा, लॉंग ड्राइव का प्लान बन सकता है। आज मौसम में बदलाव के कारण सेहत में गिरावट आ सकती है। आज जेब में 2 इलायची रखें, आपका मनोबल बढ़ेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल