1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 12 फरवरी: बन रहा है सवार्थसिद्धी योग के साथ माघ मास की सप्तमी, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

राशिफल 12 फरवरी: बन रहा है सवार्थसिद्धी योग के साथ माघ मास की सप्तमी, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 11, 2019 06:52 pm IST,  Updated : Feb 11, 2019 06:52 pm IST

माघ मास में ऐसी बहुत-सी तिथियां हैं, जो कि शास्त्रों में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं और माघ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि उनमें से एक है। ये तिथि सूर्यदेव से संबंध रखती है। इसके अलावा सारे काम बनाने वाला योग सर्वार्थ सिद्धि योग रात 10:11 से 13 तारीख की रात 10:27 तक रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।      

Horoscope 12 feburay 2019
Horoscope 12 feburay 2019

धनु राशि
आज का दिन तरक्की देने वाला रहेगा। आज खुद को बेहतर साबित करने के लिए कई सारे मौके मिलेंगे। इस राशि के वकीलों को आज कोई बड़ा केस मिल सकता है। जिससे आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। आज दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी। पार्टनर के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे। आज पुराने दोस्तों से मुलाकत हो सकती है। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आज स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। सूर्य देवता को जल चढ़ाएं सारे काम पूरे होंगे।

मकर राशि
आज बड़े निर्णय लेने के लिए दिन बहुत अच्छा है। किसी नयी बिजनेस डील के लिए विदेश जाने का ऑफर भी आपको मिलेगा। आज पार्टनर के साथ शॉपिगं पर जा सकते हैं। आपको फिजूलखर्ची पर रोक लगाने की आवश्यकता है। आज ननिहाल पक्ष से कोई अच्छा समाचार आपको मिलेगा। शाम तक घर पर कोई मेहमान भी आ सकता है। आज माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़े चिंतित रहेगें। किसी अच्छे डाक्टर की सलाह जरुर ले लें। मां दुर्गा की पूजा अर्चना करें। दिन अच्छा गुजरेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल