1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 12 जून राशिफल: गंगा दशहरा के दिन इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत, वहीं इन्हें मिलेगा खोया हुआ प्यार

12 जून राशिफल: गंगा दशहरा के दिन इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत, वहीं इन्हें मिलेगा खोया हुआ प्यार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 11, 2019 02:32 pm IST,  Updated : Jun 11, 2019 02:32 pm IST

बुधावर के  दिन गंगा दशहरा  पड़ रहा है। जिसके साथ ही कई शुभ योग बन रहे हैं। इन योग का असर 12 राशियों पर पड़ेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन। 

horoscope 12 june 2019- India TV Hindi
horoscope 12 june 2019

धर्म डेस्क: ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और बुधवार का दिन है। साथ ही दोपहर पहले 11 बजकर 51 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा, जबकि उसके बाद पूरा दिन पार करके कल सुबह 10 बजकर 55 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। वहीं दोपहर पहले 11 बजकर 51 मिनट तक कुमार योग के अलावा पूरा दिन, पूरी रात पार करके गुरुवार की सुबह 10 बजकर 55 मिनट तक रवि योग भी रहेगा। सबसे महत्वपूर्ण बात, आज के दिन श्री गंगा दशहरा है। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार मां गंगा किसी के ऊपर पैसों की बारिश करेंगी, तो किसी को खोया प्यार मिलेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा। घर पर अचानक मेहमान आ सकते हैं। आपको रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। आप धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे। जीवनसाथी के सहयोग से कोई काम पूरा होगा। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेंगे। व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ होने की संभावना है। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव ला सकते हैं।  मंदिर में साबुत मूंग की दाल दान करें, धन लाभ होगा।

ये भी पढ़ें- Solar Eclipse 2019: जानें जुलाई में कब पड़ रहा है साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, साथ ही जानें भारत में क्या होगा असर

वृष राशि
आज आपको कोई महत्वपूर्ण समाचार मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत हासिल होगी। आपके मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। कारोबार में कुछ नए लोग आपसे जुड़ सकते हैं। किसी महिला मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आएंगे। सोचे हुए कुछ जरूरी काम पूरे होंगे। आज आप बड़े ही खुश नजर आयेंगे। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है। दुर्गा जी को प्रणाम करें, जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

ये भी पढ़ें- साप्ताहिक राशिफल 10 से 16 जून: मिथुन राशि वालों को मिलेगा विशेष लाभ, वहीं ये 5 रशियां रहें बचकर

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल