1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 12 मार्च राशिफल: मंगलवार को बन रहे है 2 शुभ योग, इन राशियों को मिलेगा लाभ

12 मार्च राशिफल: मंगलवार को बन रहे है 2 शुभ योग, इन राशियों को मिलेगा लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 11, 2019 05:59 pm IST,  Updated : Mar 11, 2019 05:59 pm IST

आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और मंगलवार का दिन है। साथ ही आज पूरा दिन पार करके कल सुबह 04 बजकर 53 मिनट तक कृतिका नक्षत्र और रवि योग भी है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 12 march 2019- India TV Hindi
Horoscope 12 march 2019

धर्म डेस्क: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और मंगलवार का दिन है। साथ ही आज पूरा दिन पार करके कल सुबह 04 बजकर 53 मिनट तक कृतिका नक्षत्र और रवि योग भी है। आपको बता दूं कि कृतिका नक्षत्र के स्वामी सूर्यदेव हैं और रवि योग पर भी सूर्यदेव का प्रभाव रहता है। अतः आज के दिन सूर्यदेव की उपासना करने से आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही सारे काम बनाने वाला योग सर्वार्थ सिद्धि योग सूर्योदय से अगली सुबह 04:53 तक रहेगा। जिसके बीच आप कोई भी शुभ काम कर सकते है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। किसी दोस्त की पार्टी का इनविटेशन आ सकता है। वहां जाकर आप इंज्वाय भी करेंगे। ऑफिस में आपके काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा । एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। आज लोग आपसे काफी प्रभावित होंगे। आज कुछ नए लोगों से शुभ काम में मदद मिल सकती है। गाय के चरण स्पर्श करें, सफलता आपके कदम चूमेगी। (साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 मार्च: इस सप्ताह इन राशि वाले जातक को मिलेगा प्यार और नौकरी)

वृष राशि
आज आपकी नये कार्यों में रूचि बढ़ेगी, जिससे आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी अधिक मजबूत होगा। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। बच्चों के साथ किसी पार्क में घूमने जायेंगे। धन लाभ के बड़े अवसर आपको मिलेंगे। कोई खास काम आपके पूरे होंगे। आज भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आज का दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है। आज पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। ब्राह्मण को कुछ दान करें, संतान का सहयोग मिलता रहेगा। (March 2019 Monthly horoscope: मार्च महीने में बन रहा है अद्भुत संयोग, इन 6 राशियों पर रहेगा भगवान शिव की कृपा)

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल