1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 13 अगस्त 2018 राशिफल: इन राशि वाले स्टूडेंट्स कर सकते हैं कमाल, हनुमान जी को चढ़ाएं लाल चोला

13 अगस्त 2018 राशिफल: इन राशि वाले स्टूडेंट्स कर सकते हैं कमाल, हनुमान जी को चढ़ाएं लाल चोला

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 12, 2018 04:03 pm IST,  Updated : Aug 12, 2018 08:09 pm IST

आज श्रावण कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज पुष्य नक्षत्र है। पुष्य नक्षत्र आज रात 02 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। पुष्य नक्षत्र शुभ नक्षत्रों की श्रेणी में आता है। पुष्य नक्षत्र के साथ ही आज सिद्धि योग भी है, जो कि आज दोपहर 03 बजकर 51 मिनट तक रहेगा।

rashifal 2018
rashifal 2018

धनु राशि - आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा ।आज आप सकारात्मक रहेंगे और आपके मन में कई उम्मीदें भी रहेंगी ।आपका अधिक समय बच्चों के साथ बीतेगा ।कुछ नया और सकारात्मक काम करेंगे, तो आप अपने जीवन में अच्छा खासा सुधार कर सकते हैं ।जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा, कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। ॐ शब्द का उच्चारण 11 बार करें, जीवन में तरक्की होगी ।

मकर राशि - आज कोई नया काम शुरू करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा ।इस राशि के छात्रों को आज थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है ।आपके कुछ जरूरी कामों में अड़चन आ सकती है, धैर्य और संयम से काम लें।  मीडिया से जुड़े हुए लोगों को  थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है ।आप अपने विचारों और भावनाओं की अभिव्यक्ति बहुत अच्छी तरह कर सकेंगे ।किसी जरुरतमंद की मदद करें, आपके घर में खुशियों का आगमन होगा ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल