1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 14 मार्च राशिफल: गुरुवार को बन रहा है खास नक्षत्र, इन राशियों के लिए होगा अच्छा साबित

14 मार्च राशिफल: गुरुवार को बन रहा है खास नक्षत्र, इन राशियों के लिए होगा अच्छा साबित

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 13, 2019 04:14 pm IST,  Updated : Mar 13, 2019 04:14 pm IST

आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और गुरुवार का दिन है। आज पूरा दिन पार करके कल सुबह 04:42 तक मृगशिरा नक्षत्र और आज दोपहर 12:19 तक प्रीति योग है। साथ ही आज दुर्गाष्टमी व्रत है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 14 march
Horoscope 14 march

कुंभ राशि
कारोबार में आपको लाभ ही लाभ होगा। शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा। इस राशि के राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। परिवार में किसी धार्मिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। आपको किसी से उपहार मिल सकता है। घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे। सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लायेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को फिट महसूस करेंगे। कोई जरूरी काम आपका पूरा हो जायेगा। जरूरतमंद को भोजन कराएं, आपका दिन ख़ुशी भरा रहेगा।

मीन राशि
आज किसी जरूरी कामकाज को निपटाने में आप सफल हो सकते हैं। आज का दिन किसी खास कामों के लिए बेहतर है। आप अपने आसपास के लोगों के साथ उदार रहेंगे। आपके अच्छे अनुभव के कारण आपके साथी आपसे कुछ सलाह ले सकते हैं। आज घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। आपको रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। गणेश जी को बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं, आपकी यात्रा सुखद रहेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल