1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 14 मार्च राशिफल: गुरुवार को बन रहा है खास नक्षत्र, इन राशियों के लिए होगा अच्छा साबित

14 मार्च राशिफल: गुरुवार को बन रहा है खास नक्षत्र, इन राशियों के लिए होगा अच्छा साबित

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 13, 2019 04:14 pm IST,  Updated : Mar 13, 2019 04:14 pm IST

आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और गुरुवार का दिन है। आज पूरा दिन पार करके कल सुबह 04:42 तक मृगशिरा नक्षत्र और आज दोपहर 12:19 तक प्रीति योग है। साथ ही आज दुर्गाष्टमी व्रत है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 14 march
Horoscope 14 march

मिथुन राशि
आज आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। माता-पिता अपने बच्चों को नई ड्रेस गिफ्ट में दे सकते हैं। अगर आप संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के
कई नये रास्ते नजर आ सकते हैं। आप बचपन के किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं। आपको जीवनसाथी से कोई ऐसी चीज मिल सकती है, जिसका आपको बहुत दिनों से इंतजार था। किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर है। मंदिर जाकर घी का दीपक जलाएं, दोस्तों के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे।

कर्क राशि
आज शाम को आप घर पर पार्टी का प्लान बना सकते हैं। आपको कोई गलतफहमी हो सकती है। छुपी हुई कुछ बातें आपके सामने आ सकती है। आपको थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। काम की उलझनों में आप फंस सकते हैं। कोई बड़ा और अलग काम करने से आपको बचना चाहिए। संतान के साथ विवाद होने की संभावना बन रही है। जीवनसाथी के साथ आप समय बिता सकते हैं। किसी भी मामले को बातचीत और शांति से सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए। हनुमान चालीसा का पाठ करें, आपकी सभी परेशानियों का निवारण होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल