1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 14 सितंबर राशिफल: इन राशि के जातकों को मिलेगी अचानक खुशखबरी, वहीं ये लोग रहें सतर्क

14 सितंबर राशिफल: इन राशि के जातकों को मिलेगी अचानक खुशखबरी, वहीं ये लोग रहें सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 13, 2018 05:45 pm IST,  Updated : Sep 13, 2018 05:45 pm IST

शुक्रवार होने के साथ-साथ आज स्वाति नक्षत्र में अतिगंड योग लग रहा है। जो कि बिजनेस, नौकरी और धन पर असर डालेगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसे जाएगा आपका दिन।

Horoscope 14 september 2018
Horoscope 14 september 2018

धनु राशि
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको अचानक से बड़ा फायदा हो सकता है। इस राशि की महिलाओं को ऑफिस में अपनी ड्रेस के लिये तारीफ मिल सकती है। आज कोई जरूरी केस आपके पक्ष में रहेगा। आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है, जो आपकी किसी खास काम में मदद कर सकता है। आपकी तर्क शक्ति दूसरों के लिये फायदेमंद साबित हो सकती है। शिवलिंग पर बेल पत्र अर्पित करें, आपका मन प्रसन्न रहेगा।

मकर राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। घर के सभी सदस्यों की इच्छाओं को पूरा करने की कोशिश करेंगे। वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतें। पैसों की स्थिति को लेकर आपका तनाव थोड़ा बढ़ सकता है। इस मामले में किसी से महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है। कामकाज में थोड़ी देरी हो सकती है। शिव चालीसा का पाठ करें, आपकी हर मनोकामना पूरी होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल