1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 15 जुलाई राशिफल: बन रहा है शुभ योग, इन राशियों के मिलेगा विशेष लाभ

15 जुलाई राशिफल: बन रहा है शुभ योग, इन राशियों के मिलेगा विशेष लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 14, 2019 07:17 pm IST,  Updated : Jul 14, 2019 07:19 pm IST

आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और सोमवार का दिन है। इसके साथ ही आज मूल नक्षत्र भी है जो शाम 6 बजकर 52 मिनट तक रहेगा। मूल नक्षत्र का अर्थ होता है- केन्द्रीय बिन्दु या जड़। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा बीतेगा आपका सोमवार।

सिंह राशि
सिंह राशि

सिंह राशि - आज आपका दिन सामान्य रहेगा । इस राशि के स्टूडेंट्स अपने पढ़ाई-लिखाई में थोड़ा बदलाव करने की सोच सकते हैं, जो भविष्य के लिए फायदेमंद हो सकते हैं । ऑफिस का माहौल थोड़ा अलग हो सकता है, जिससे आपको थोड़ी परेशानी महसूस हो सकती है । आपको अपने खान-पान में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है । जंक-फूड खाने से आपको बचना चाहिए । अपने मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं, आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा ।

कन्या राशि - आज व्यापार में आपको अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा । ऑफिस के कुछ सहकर्मी आपके काम में सपोर्ट करेंगे, जिससे आपका काम जल्दी पूरा हो जायेगा । किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आगे आने वाले दिनों में आपकी मदद करेगा । आपके सोचे हुए काम आसानी से पूरे होंगे । नौकरी या बिजनेस में आप जो भी काम हाथ में लेंगे, उसमें आपको पूरा सफलता मिलेगी । मंदिर में घी का दीपक जलाएं, जीवन में दूसरों का सहयोग मिलता रहेगा ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल