1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 16 जुलाई राशिफल: चंद्र ग्रहण, गुरु पूर्णिमा के साथ सूर्य कर रहा है राशि परिवर्तन, इन राशि के जातक रहें संभलकर

16 जुलाई राशिफल: चंद्र ग्रहण, गुरु पूर्णिमा के साथ सूर्य कर रहा है राशि परिवर्तन, इन राशि के जातक रहें संभलकर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 15, 2019 06:41 pm IST,  Updated : Jul 15, 2019 06:41 pm IST

आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और मंगलवार का दिन है। साथ ही आज पूर्व आषाढ़ नक्षत्र भी है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका मंगलवार।

16 july horoscope- India TV Hindi
16 july horoscope

धर्म डेस्क: आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और मंगलवार का दिन है। साथ ही आज पूर्व आषाढ़ नक्षत्र भी है। जो रात 8 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। वहीं आज सूर्य की कर्क संक्रांति भी है जो सुबह बजकर 4 बजकर 34 मिनट से शुरू हो चुकी हैं। जब सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करता है तो उसे सूर्य की कर्क संक्रांति कहा जाता है। सूर्य की संक्रांति में

पुण्यकाल का बेहद महत्व होता है, ये पुण्यकाल आज शाम 4 बजकर 34 मिनट से शुरू होगा और सूर्यास्त तक रहेगा। इसके साथ ही आंशिक चंद्र ग्रहण भी पड़ रहा है। जिसका असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका मंगलवार।

मेष राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बन जायेगा। जीवनसाथी के बीच सामंजस्य बना रहेगा। किसी मित्र के साथ मूवी देखने की प्लानिंग कर सकते हैं। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है। कामकाज में आप बहुत बिजी हो सकते हैं। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद हो सकती है। सूर्यदेव को जल अर्पित करें, धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

ये भी पढ़ें- Guru Purima 2019: इस कारण मनाई जाती है गुरु पूर्णिमा, इन्हें माना जाता है ब्रह्मांड का पहला गुरु

वृष राशि
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। विद्यार्थी अपना समय अध्ययन में लगायेंगे, इससे उन्हें सफलता मिलेगी।  आप सुबह के समय वर्क आउट शुरू कर सकते हैं, जिससे आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को कामकाज में लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर आपका कामकाज बहुत शानदार रहेगा। गायत्री मंत्र का जप करें, समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें- Chandra grahan 2019: साल 2019 का आखिरी चंद्र ग्रहण है बेहद खास, जानें भारत में किस समय दिखेगा ग्रहण

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल