1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 16 जुलाई राशिफल: चंद्र ग्रहण, गुरु पूर्णिमा के साथ सूर्य कर रहा है राशि परिवर्तन, इन राशि के जातक रहें संभलकर

16 जुलाई राशिफल: चंद्र ग्रहण, गुरु पूर्णिमा के साथ सूर्य कर रहा है राशि परिवर्तन, इन राशि के जातक रहें संभलकर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 15, 2019 06:41 pm IST,  Updated : Jul 15, 2019 06:41 pm IST

आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और मंगलवार का दिन है। साथ ही आज पूर्व आषाढ़ नक्षत्र भी है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका मंगलवार।

16 july horoscope
16 july horoscope

तुला राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको मित्रों से कुछ बेहतर सलाह मिल सकती है। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा, जिससे काम में मन कम ही लग सकता है। आपको
किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आप जरूरतमंद लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ा सकते हैं। किसी भी तरह के बड़े निवेश में किसी अनुभवी की सलाह लेना बेहतर रहेगा। छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरुरत है। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करें, आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम कर सकते हैं। आपका कुछ अच्छा खाने का मन कर सकता है। घर-परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा। आपका आध्यात्मिकता की ओर रुझान हो सकता है। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न हो सकते हैं। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। करियर में आपको कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। साथ ही आपका सकारात्मक रवैय्या करियर में आपको बेहतरी दिलायेगा। अपने गुरु को आशीर्वाद लें, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल