1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. रात में हो रही है कुछ मीठा खाने की क्रेविंग? गुड़ और गेहूं के आटे से झटपट बनाएं स्वादिष्ट हलवा, नोट करें आसान विधि

रात में हो रही है कुछ मीठा खाने की क्रेविंग? गुड़ और गेहूं के आटे से झटपट बनाएं स्वादिष्ट हलवा, नोट करें आसान विधि

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Aug 30, 2026 10:49 pm IST,  Updated : Aug 31, 2026 10:40 am IST

अगर आपको रात में कुछ मीठा खाने का मन कर रहा है तो बाहर से मिठाई मंगाकर खाने की जगह आप घर पर ही मिनटों में आटे और गुड़ का हलवा बना सकते हैं।

हलवा- India TV Hindi
हलवा Image Source : YOUTUBE: @KAVITASKITCHEN

रात के समय खाना खाने के बाद अक्सर कुछ मीठा खाने का मन करने लगता है। ऐसे में आप अपनी किचन में मौजूद गुड़ और गेहूं के आटे से स्वादिष्ट हलवा तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए ज्यादा चीजों की जरूरत भी नहीं पड़ती। अगर आपको भी रात में अचानक मीठा खाने की क्रेविंग हो रही है, तो चलिए जानते हैं गुड़ और गेहूं के आटे से स्वादिष्ट हलवा बनाने की आसान रेसिपी।

हलवा बनाने के लिए सामग्री

गेहूं का आटा 1 कप, गुड़ ¾ कप, देसी घी 4-5 बड़े चम्मच, पानी लगभग 2 कप, इलायची पाउडर आधा छोटा चम्मच, कटे हुए बादाम 1 बड़ा चम्मच, कटे हुए काजू 1 बड़ा चम्मच, किशमिश 1 बड़ा चम्मच

गुड़ और गेहूं के आटे का हलवा बनाने की विधि

स्टेप 1: एक पैन में 2 कप पानी गर्म करें। इसमें गुड़ डालकर धीमी आंच पर अच्छी तरह घुलने दें। गुड़ पूरी तरह घुल जाए तो गैस बंद कर दें। इसे छान लें, गुड़ की चाशनी को बहुत ज्यादा गाढ़ा करने की जरूरत नहीं है।

स्टेप 2:  अब एक कड़ाही लें और उसमें घी गर्म करें। इसमें गेहूं का आटा डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें। आटे को भूनना हलवे का सबसे जरूरी हिस्सा है। जब आटे का रंग हल्का सुनहरा होने लगे तो समझिए आटा अच्छी तरह भुन गया है।

स्टेप 3: अब आंच धीमी कर दें और धीरे-धीरे गर्म पानी डालते हुए आटे को लगातार चलाते रहें। लगातार चलाने से हलवे में गुठलियां नहीं पड़ेंगी। जब आटा पानी को अच्छी तरह सोखने लगे और मिश्रण गाढ़ा होने लगे, तब इसमें तैयार किया हुआ गुड़ का पानी डालें। 

स्टेप 4: इसे लगातार चलाते हुए धीमी आंच पर पकाएं। कुछ ही देर में हलवा कड़ाही छोड़ने लगेगा और इसमें अच्छी चमक आने लगेगी। अब इसमें इलायची पाउडर, कटे हुए बादाम, काजू और किशमिश डालकर अच्छी तरह मिला दें। 1-2 मिनट और पकाने के बाद गैस बंद कर दें। गरमा-गरम गुड़ और गेहूं के आटे का हलवा तैयार है। इसे ऊपर से थोड़े और ड्राई फ्रूट्स डालकर सर्व करें। इसके अलावा, अगर आपको बेसन का दानेदार हलवा बनाना है तो आप इस रेसिपी को फॉलो करें

ये भी पढ़ें-

घर पर बना लें मशरूम कबाब, खाने में इतने स्वादिष्ट और क्रिस्पी कि हर कोई पूछेगा रेसिपी, नोट करें विधि

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल