1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. बेसन का दानेदार हलवा जिसके सामने मूंगदाल का हलवा भी लगेगा फीका, मिनटों में तैयार हो जाएगी रेसिपी

बेसन का दानेदार हलवा जिसके सामने मूंगदाल का हलवा भी लगेगा फीका, मिनटों में तैयार हो जाएगी रेसिपी

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Sep 03, 2025 09:22 am IST,  Updated : Sep 03, 2025 09:22 am IST

Besan Ka Halwa Recipe: बेसन का हलवा खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है और इसे बनाना आसान है। न घंटों भूनने की जरूरत और न ही पकाने की, सिर्फ मिनटों में बेसन का टेस्टी हलवा बनकर तैयार हो जाता है। फटाफट नोट कर लें रेसिपी।

बेसन का हलवा बनाने की विधि- India TV Hindi
बेसन का हलवा बनाने की विधि Image Source : INSTA/@GEETAS_COOKING

मिठाइयों में हलवा बनाना काफी आसान है। हालांकि मूंगदाल का हलवा और गाजर का हलवा बनाने में काफी समय लगता है, लेकिन बेसन का हलवा फटाफट बनकर तैयार हो जाता है। बेसन का हलवा बनाने के लिए न तो घंटों भूनने की जरूरत पड़ती और न ही इसे लंबे समय तक पकाना पड़ता है। जब भी मीठा खाने का मन करे या घर में मेहमान आएं आप बेसन का हलवा बना सकते हैं। राजस्थानी बेसन का हलवा एकदम दानेदार और टेस्टी बनता है। आपको एक बार इस तरह से बेसन का हलवा बनाकर जरूर खाना चाहिए।

बेसन का दानेदार हलवा कैसे बनाएं

बेसन का हलवा बनाने के लिए सामग्री

हलवा बनाने के लिए बेसन 200 ग्राम, घी 2 चम्मच, दूध 2 चम्मच, चीनी 180 ग्राम, पानी 2.5 गिलास, पीला फूड कलर ऑप्शन है। केसर के धागे, घी 3 बड़े चम्मच, सूजी आधा कप, सजाने के लिए बादाम और पिस्ता और इलायची स्वाद के लिए चाहिए।

बेसन का हलवा बनाने की विधि

पहला स्टेप- सबसे पहले एक बड़ी प्लेट में बेसन लें और उसमें 2 चम्मच देसी घी डालें और दूध डाल दें। अब बेसन को हाथ से मलते हुए अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इससे बेसन का हलवा एकदम दानेदार बनेगा। अब बेसन को किसी मोटे छेद वाली छन्नी के छान लें।

दूसरा स्टेप- एक पैन में चीनी और 2 गिलास पानी डालकर चाशनी बनने के लिए रख दें। चाशनी में ही केसर के धागे और फूड कलर मिला दें। अब कड़ाही में घी डालें और उसमें सूजी को हल्का भूने और फिर बेसन मिलाकर दोनों को चलाते हुए भून लें।

तीसरा स्टेप- जब बेसन और सूजी का रंग हल्का लाल सा होने लगे और भुनने की खुशबू आने लगे तो इसमें 2-3 चम्मच दूध डालकर लगातार चलाते हुए भूनते रहें। इससे बेसन का हलवा बहुत ही स्वादिष्ट बनता है।

चौथा स्टेप- अब बेसन और सूजी के मिक्स को चलाते हुए साइड में तैयार की गई चाशनी को धीरे धीरे डालकर मिलाते रहें और लगातार चलाते भी रहें। सारा चीनी वाला घोल बेसन में डालकर मिलाएं और गाढ़ा होने तक पकाएं। ऊपर से 2-3 बड़े चम्मच घी और डालें। इलायची पाउडर डालें और कटे हुए मेवा डालकर गर्मागरम हलवा सर्व करें।

पांचवां स्टेप- एक बार इस तरह बेसन का बना हलवा खाएंगे तो फिर मूंगदाल का हलवा भी पसंद नहीं आएगा। ये हलवा खाने में सुपर टेस्टी और दानेदार बनता है। मेहमान भी पता नहीं लगा पाएंगे कि ये बेसन का हलवा बना है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल