1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 16 अक्टूबर राशिफल: इन राशियों को अच्छा फल मिलने के संकेत, लेकिन ये राशियां रहें सतर्क

16 अक्टूबर राशिफल: इन राशियों को अच्छा फल मिलने के संकेत, लेकिन ये राशियां रहें सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 15, 2018 07:04 pm IST,  Updated : Oct 15, 2018 07:04 pm IST

आज आश्विन शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और मंगलवार का दिन है। इसके साथ ही आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के साथ अतिगंड योग बन रहा है। जिससे हर राशि के जातकों की लाइफ पर प्रभाव पड़ेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 16 october 2018
Horoscope 16 october 2018

सिंह राशि
आज धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। किसी धार्मिक समारोह में आपको बुलाया जा सकता है। दोस्तों के साथ दिन मौज-मस्ती में बीतेगा। दोस्तों के साथ हिल स्टेशन पर जाने का प्लान भी बन सकता है। खास लोगों के साथ तालमेल में कमी महसूस होगी। नजदीकी संबंधों में सावधानी रखें। जीवनसाथी को खुश करने के लिए उन्हें कोई गिफ्ट दें। गणेश जी को बूंदी के लड्डू चढ़ाएं, लोगों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे।

कन्या राशि
कारोबारियों के लिये आज का दिन लाभदायक रहेगा। दोस्त आपको कोई खुशखबरी देंगे, आपका मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक पक्ष भी मजबूत बना रहेगा। पिता को कोई गिफ्ट देने से संबंध बेहतर होंगे। धर्म के प्रति आपकी विशेष रूचि रहेगी। ऑफिस के एक्स्ट्रा कामों में कलिग्स का सहयोग प्राप्त होगा। कुत्ते को रोटी खिलाएं, आपके सारे काम सफल होंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल