1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 17 अगस्त राशिफल: सूर्य कर रहा है राशिपरिवर्तन, कर्क सहित इन राशियों की लाइफ पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

17 अगस्त राशिफल: सूर्य कर रहा है राशिपरिवर्तन, कर्क सहित इन राशियों की लाइफ पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 16, 2019 01:54 pm IST,  Updated : Aug 17, 2019 09:29 am IST

भाद्रपद कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और शनिवार का दिन है। इसके साथ ही सिंह कर्क राशि में प्रवेश कर रहा है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 17 august 2019- India TV Hindi
Horoscope 17 august 2019

भाद्रपद कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और शनिवार का दिन है। इसके साथ ही शतभिषा नक्षत्र है जो सुबह 11 बजकर 44 मिनट तक रहेगा, इसके बाद पूर्व भाद्रपद नक्षत्र शुरू हो जाएगा। वहीं अशून्य शयन द्वितीया का व्रत भी है। ये व्रत खासतौर से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के निमित्त किया जाता है। जिसमें पति-पत्नी अपने रिश्ते को और बेहतर बनाने की कामना ईश्वर से करते हैं।

शनिवार को सिंह संक्रांति भी है। सूर्य कर्क राशि से सिंह राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य आज दोपहर 01 बजकर 02 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य एक राशि में 30 दिनों तक संचरण करता है इसलिए अब सूर्य सिंह राशि में आने के बाद 17 सितंबर तक इसी राशि में ही रहेगा। वहीं जब-जब सूर्य दूसरी राशि में गोचर करता हैं तो इसका शुभ व अशुभ प्रभाव विभिन्न राशियों पर जरूर पड़ता है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

भाद्रपद शुरू, राशिनुसार करें ये खास उपाय मिलेगी गणपति और श्रीकृष्ण की कृपा

मेष राशि

आज ऑफिस में आपको कोई ऐसा काम दिया जायेगा, जिसे आप आसानी से पूरा कर लेंगे। आज आपसे किसी मामले में एक्सपर्ट के तौर पर सलाह ली जा सकती है। आपका वैवाहिक जीवन बेहतर बना रहेगा। आप अपनों की मदद के लिये तैयार रहेंगे। इस राशि के बिजनेसमैन को काम में कुछ नए अनुभव मिलेंगे। बच्चे पार्क में अपने दोस्तों के साथ खेलने जा सकते हैं। इनकम के नए स्रोत आपको प्राप्त होंगे। अचानक घर पर कोई मेहमान आ सकते हैं, जिससे घर के वातावरण में कुछ बदलाव आयेगा। मंदिर में फल दान करें, धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

वृष राशि
आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। ऑफिस में किसी सहकर्मी से आपको मदद मिल सकती है। सेहत के मामले में आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बनायेंगे। इससे आपका रिश्ता मजबूत बनेगा। इस राशि के स्पोर्ट्स से जुड़े लोग किसी नई एक्टिविटी में भाग ले सकते हैं। किसी काम में माता-पिता की सलाह फायदेमंद रहेगी। आज आप अपने करियर के बारे में सोच-विचार करेंगे। आपकी धन संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना है। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं, रिश्ते बेहतर होंगे।

17 अगस्त को सूर्य कर रहा है कर्क राशि में प्रवेश, वृष और धनु राशि के जातक रहें संभलकर

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल