1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 18 अगस्त राशिफल: इन राशियों की जिंदगी में आ सकते हैं बड़े बदलाव, जानिए बाकी राशियों का हाल

18 अगस्त राशिफल: इन राशियों की जिंदगी में आ सकते हैं बड़े बदलाव, जानिए बाकी राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 17, 2019 04:25 pm IST,  Updated : Aug 17, 2019 04:25 pm IST

आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और रविवार का दिन है। आज कजरी तीज का पर्व भी है।

मिथुन राशि - आज आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे । आप किसी काम के लिए नई योजना पर विचार कर सकते हैं । आय के स्रोतों में वृद्धि होने की उम्मीद है । आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा । व्यर्थ के झगड़े में पड़ने से आपको बचना चाहिए । प्राइवेट नौकरी करने वालों को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। उचित दिशा में मेहनत से आप उसे समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। छात्र दोस्तों से सब्जेक्ट को लेकर चर्चा कर सकते हैं। अपने वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए आपको गलतफ़हमी लाने से बचना चाहिए । हनुमान मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करें, आपके साथ सब बेहतर होगा । 

कर्क राशि - आज आप अपने कार्यों में बहुत हद तक सफल रहेंगे। इस राशि की महिलाओं को आज के दिन कोई खुश खबरी मिल सकती है । आपको माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे । आपका आर्थिक पक्ष बेहतर होगा ।  इस राशि के स्टूडेंट्स को पढ़ाई के लिए विदेश जाने का मौका मिल सकता है । ऑफिस का पेंडिंग काम आज पूरा हो जायेगा ।  सामाजिक स्तर पर आपका रुतबा बढ़ेगा। मंदिर में कपूर की डिब्बी दान करें, जीवन में परिवार का सहयोग मिलता रहेगा । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल