1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 18 अगस्त राशिफल: इन राशियों की जिंदगी में आ सकते हैं बड़े बदलाव, जानिए बाकी राशियों का हाल

18 अगस्त राशिफल: इन राशियों की जिंदगी में आ सकते हैं बड़े बदलाव, जानिए बाकी राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 17, 2019 04:25 pm IST,  Updated : Aug 17, 2019 04:25 pm IST

आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और रविवार का दिन है। आज कजरी तीज का पर्व भी है।

horoscope 2019- India TV Hindi
horoscope 2019

नई दिल्ली: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और रविवार का दिन है। आज कजरी तीज का पर्व भी है। जिसे अलग अलग जगहों पर अलग-अलग नामों से पुकारा जाता है। कजरी तीज को कज्जली तीज भी कहा जाता है तो राजस्थान में इसे सातुड़ी भी कहते हैं। वहीं आज पूर्वभाद्रपद नक्षत्र है जो शाम 04 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। आज सुकर्मा योग भी है।इस योग में नई नौकरी ज्वाइन करना या घर मेंकोई धार्मिक कार्य का आयोजन करवाना शुभ माना जाता है। 

मेष राशि - आज आपके भाग्य के सितारे बुलंद होंगे । कामकाज में आपको सफलता मिलेगी । आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। किसी काम के लिए आपको कोई नई आईडिया मिलेगा । आज का दिन व्यवसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है । आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा । आपको पुराने दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है । इस राशि के कपड़ा व्यापारियों को विशेष रूप से सफलता मिलेगी। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी । आप कुछ लोगों के साथ मिलकर किसी सामाजिक कार्य की रूपरेखा बना सकते हैं। गाय को रोटी खिलाएं, आपके कामकाज की गति बनी रहेगी । 

वृष राशि - आज आपके व्यवहार से लोग काफी प्रभावित हो सकते हैं । किसी शुभ काम में नए लोगों से मदद मिलने की संभावना है । दाम्पत्य जीवन में आपसी विश्वास के सहारे संबंधों में मजबूती आयेगी । आपकी कोई खास इच्छा पूरी होने की उम्मीद है । ऑफिस में अधिकारियों से मिला सहयोग आपके उत्साह में इजाफ़ा करेगा। संतान संबंधी कोई महत्वपूर्ण कार्य आज संपन्न हो सकता है, आपको अच्छा लगेगा । हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें, आपकी सारी इच्छाएं पूरी होगी ।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल