1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 18 अगस्त राशिफल: इन राशियों की जिंदगी में आ सकते हैं बड़े बदलाव, जानिए बाकी राशियों का हाल

18 अगस्त राशिफल: इन राशियों की जिंदगी में आ सकते हैं बड़े बदलाव, जानिए बाकी राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 17, 2019 04:25 pm IST,  Updated : Aug 17, 2019 04:25 pm IST

आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और रविवार का दिन है। आज कजरी तीज का पर्व भी है।

सिंह राशि - पार्टनर के साथ आपके संबंध और भी मजबूत होंगे । किसी काम के लिये की गई आपकी मेहनत रंग लायेगी । करियर के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा । किसी काम के पूरे होने से आपको प्रसन्नता होगी । हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा । आपको काम में सीनियर्स का पूरा-पूरा योगदान मिलेगा । आपको व्यापार में धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा । सेहत के मामलों में आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे । आपको कई तरह के नए और अच्छे अनुभव प्राप्त होंगे । सूर्यदेव को जल अर्पित करें, आपके सभी काम सरलतापूर्वक पूरे होंगे । 

कन्या राशि - आज आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा । लोगों के बीच आपके काम की तारीफ होगी । आर्थिक लाभ के लिए आपको मेहनत करनी पड़ेगी । माता-पिता अपने बच्चों को मनोरंजन के लिए बाहर घूमाने ले जा सकते हैं । महिलाएं किसी काम की प्लानिंग कर सकती हैं। वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की जरुरत है । साथ ही किसी मामले पर बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर संयम बरतना चाहिए । अपने गुरु को प्रणाम करें, आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल