1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 19 मई राशिफल: बदलने वाला है मिथुन और कुंभ राशि का भाग्य, देखिए दूसरे राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

19 मई राशिफल: बदलने वाला है मिथुन और कुंभ राशि का भाग्य, देखिए दूसरे राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 19, 2019 06:46 am IST,  Updated : May 19, 2019 06:46 am IST

आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और रविवार का दिन है । आज देवर्षि नारद जी की जयंती है। विश्व के प्रथम पत्रकार के रूप में पूजे जाने वाले नारद जी को मैं कोटि-कोटि प्रणाम करता हूं। 

सिंह राशि
सिंह राशि

सिंह राशि - आज करियर के मामले में चीज़ें बेहतर होने के आसार हैं । आप अपना काम अच्छे से पूरा करने की कोशिश करेंगे। लेकिन आज आपको अपने जीवनसाथी की सेहत के प्रति चिंता हो सकती है। उनको अचानक से कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। आपको उनका पूरा ध्यान रखना चाहिए। आज आप कोई काम बहुत जल्दबाजी में कर सकते हैं। किसी दोस्त से मदद की उम्मीद रख सकते हैं। परिवार में आपका सबका सहयोग मिलता रहेगा।  आज के दिन पक्षियों को दाना खिलाएं, परिवार में सब कुछ अच्छा रहेगा । 

कन्या राशि - आज पैसों से जुड़ा मामला आसानी से सुलझ जायेगा । आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा । आपको कुछ नई चीज़ों से जुड़ाव महसूस होगी। आपके स्वभाव में धीरज बना रहेगा। आप अपनी सभी समस्याओं का हल आराम से ढूंढ निकालेंगे । साथ ही आज के दिन आपके कार्य सफल जरूर होंगे। आज दिनभर उत्साह और कॉन्फिडेंस रहेगा । आप कुछ समय मनोरंजन में भी बितायेंगे। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिसका आपके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ेगा । मंदिर जाकर कुछ समय बिताएं, आपका मन प्रसन्न रहेगा । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल