1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 19 मई राशिफल: बदलने वाला है मिथुन और कुंभ राशि का भाग्य, देखिए दूसरे राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

19 मई राशिफल: बदलने वाला है मिथुन और कुंभ राशि का भाग्य, देखिए दूसरे राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 19, 2019 06:46 am IST,  Updated : May 19, 2019 06:46 am IST

आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और रविवार का दिन है । आज देवर्षि नारद जी की जयंती है। विश्व के प्रथम पत्रकार के रूप में पूजे जाने वाले नारद जी को मैं कोटि-कोटि प्रणाम करता हूं। 

horoscope 2019- India TV Hindi
horoscope 2019

नई दिल्ली: आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और रविवार का दिन है । आज देवर्षि नारद जी की जयंती है। विश्व के प्रथम पत्रकार के रूप में पूजे जाने वाले नारद जी को मैं कोटि-कोटि प्रणाम करता हूं। इसके अलावा आपको बता दूं कि बीती रात 11 बजकर 34 मिनट पर बुध ने वृष राशि में प्रवेश किया है और 1 जून को रात 12 बजकर 19 मिनट तक बुध यहीं पर रहेंगे । जैसा कि आपको ज्ञात हो कि बुद्ध, बुद्धि और वाणी के देवता हैं। अतः बुध के इस राशि परिवर्तन से आपकी बुद्धि और वाणी पर क्या असर देखने को मिलेगा, 1 जून तक विभिन्न राशि वाले लोगों को किन शुभ-अशुभ फलों का सामना करना पड़ेगा और उस स्थिति में आपको क्या उपाय करने चाहिए, आज हम इस सबकी चर्चा करेंगे।    

 
मेष राशि - आज अच्छे प्रदर्शन का प्रभाव आपके करियर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा । आप अपने सीनियर्स के प्रति अच्छा व्यवहार बनाये रखेंगे । बायोलॉजी स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है । टीचर्स का आपको पूरा-पूरा सपोर्ट मिलेगा । माता-पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे । कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने की उम्मीद है । आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा । आप अपनी बात को साफ ढंग से रखने में सफल होंगे । काम में स्थिरता बनी रहेगी । मंदिर में गुड़ दान करें, रिश्ते मजबूत होंगे । 

वृष राशि - आज आपको उम्मीद से ज्यादा धन प्राप्त होगा । नौकरीपेशा लोगों को काम में सफलता हासिल होगी । आपके रुके हुए काम आज जरूर पूरे होंगे । ऑफ़िस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा । व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे । कोई काम मन-मुताबिक पूरा होने से आप प्रसन्न रहेंगे । साथ ही आप सेहतमंद भी बने रहेंगे । आज आपकी सकारात्मक सोच जिंदगी में कोई बड़ा बदलाव ला सकती है। आप जीवनसाथी के सहयोग से किसी नये काम की शुरुआत के बारे में सोच सकते हैं। कुल मिलाकर दिन बढ़िया रहेगा । सूर्यदेव को नमस्कार करें, आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल